एक्सप्लोरर

Samruddhi Highway: छह लेन वाले इस एक्सप्रेस-वे की खासियत क्या है? विधानसभा चुनाव से पहले होगा उद्घाटन

Samruddhi Mahamarg News: महाराष्ट्र की महात्वाकांक्षी समृद्धि महामार्ग परियोजना को इस साल पूरा कर लिया जाएगा. 701 किलोमीटर लंबे इस महामार्ग का निर्माण 2018 में शुरू किया गया था.

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले राज्य सरकार की ओर से एक और बड़ी घोषणा की गई है. समृद्धि महामार्ग (Samruddhi Mahamarg) का आखिरी पड़ाव विधानसभा चुनाव के पहले पूरा कर लिया जाएगा. सितंबर के अंत में इसका उद्घाटन किया जाएगा. इसे हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के नाम से भी जाना जाता है जो कि मुंबई से नागपुर के बीच फैला है. इसकी लंबाई 701 किलोमीटर है. 

महामार्ग के आखिरी पड़ाव में इगतपुरी से आमणे तक का 76 किलोमीटर का रास्ता तैयार हो रहा है. मुंबई में इस साल कोस्टल रोड, एमटीएचएल रोड के बाद सरकार की समृद्धी महामार्ग को लेकर बड़ी घोषणा हुई है. य़ह छह लेन का महामार्ग है जिसके निर्माण का काम मुंबई और नागपुर को जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किया गया था. बताया जाता है कि आसपास इसकी चौड़ाई इतनी है कि आगे इसे आठ लेन का भी बनाया जा सकता है.

इन जिलों से होकर गुजरता है महामार्ग
700 से अधिक किलोमीटर लंबा यह महामार्ग महाराष्ट्र के 10 जिलों के 350 से अधिक गांवों से गुजरता है. यह महामाग नागपुर, वर्धा, अमरावती, वाशिम, बुलढाणा, औरंगाबाद, जालना, अहमदनगर, नासिक और ठाणे से होकर गुजरता है. इसका निर्माण ग्रीनफील्ड परियोजना के तहत किया जा रहा है जिसकी घोषणा 2015 में की गई थी. 2018 में पीएम नरेंद्र मोदी ने इसक परियोजना का शिलान्यास किया था. 

परियोजना की कुल लागत 55 हजार करोड़ रुपये है जिसमें जमीन अधिग्रहण भी शामिल है. पहले लोकसभा चुनाव से पहले दिसंबर 2023 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य था लेकिन अब इस साल इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

घट जाएगी मुंबई और नागपुर के बीच की दूरी
बताया जा रहा है कि इस महामार्ग के निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के आसार हैं क्योंकि यह शिरडी और अंजता की गुफाओं से जुड़ा है. अभी के समय में मुंबई और नागपुर के बीच यात्रा में 16 घंटे लग जाते हैं. इस महामार्ग के निर्माण से दूरी घटकर 8 घंटे हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- संजय राउत की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, बताया विधानसभा चुनाव में MVA को कितनी सीटें मिलेंगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही की पहली सीढ़ी...', NEET मुद्दे पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही की पहली सीढ़ी...', NEET मुद्दे पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
जेब में हाथ और सिर पर हुडी... 40 मिनट तक पुलिस की वैन रोके खड़ी रही यह लड़की, मुंबई प्रोटेस्ट की पावरफुल तस्वीर
जेब में हाथ और सिर पर हुडी... 40 मिनट तक पुलिस की वैन रोके खड़ी रही यह लड़की, मुंबई प्रोटेस्ट की पावरफुल तस्वीर
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget