एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में होगा बड़ा सियासी खेल? उद्धव गुट को लेकर शिंदे गुट ने दे दिया ऐसा बयान, मची खलबली

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य के लोगों ने पिछले साल के विधानसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) को करारा जवाब दिया था और यह उसके लिए आत्मचिंतन करने का समय है.

Eknath Shinde News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने गुरुवार (23 जनवरी) को उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना (यूबीटी) को चेतावनी दी है. उन्होंने साफ तौर से कहा है कि अगर शिवसेना (UBT) उनकी पार्टी और महायुति की आलोचना करना बंद नहीं करती है, तो उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी में मौजूदा 20 में से सिर्फ दो विधायक ही बचेंगे.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे और उनके गुरु आनंद दिघे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने के लिए 'आनंद आश्रम' की अपनी यात्रा के मौके पर एकनाथ शिंदे ने कहा, ''राज्य के लोगों ने पिछले साल के विधानसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) को करारा जवाब दिया था और यह उसके लिए आत्मचिंतन करने का समय है.'' 

एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे की पार्टी पर हमला

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने ये भी कहा, ''पहले दिन से ही विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए), विशेष रूप से सेना (यूबीटी), मेरी और महायुति की आलोचना करती रही है, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया और राज्य के लोगों ने उन्हें करारा जवाब दिया और उन्हें उनकी जगह दिखा दी. अगर ऐसा ही चलता रहा तो वे 20 से शून्य पर आ जाएंगे.''

उन्होंने कहा, ''विपक्षी दल, खासकर शिवसेना (यूबीटी) के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता हाल के समय में हमारी शिवसेना में शामिल हो गए हैं और यह सिलसिला जारी रहेगा. अन्य राज्यों के कुछ कार्यकर्ता और नेता भी शिवसेना में शामिल हुए हैं और शिवसेना की मांग बढ़ रही है. आने वाले दिनों में शिवसेना अन्य राज्यों में शाखाएं खोलेगी.'' 

बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों से समझौता नहीं- एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, ''बाला साहेब ठाकरे की जयंती पहले की तरह इस साल भी भव्य तरीके से मनाई जा रही है. हम अगले साल उनकी जन्मशती मनाएंगे. शिवसेना ने बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों और आनंद दिघे की शिक्षाओं से कभी समझौता नहीं किया है और न ही करेगी.  इसीलिए कार्यकर्ता शिवसेना को पसंद करते हैं. उन्होंने कहा कि हम राज्य के हर घर तक पहुंचेंगे और लोगों को महायुति सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताएंगे

महायुति गठबंधन को 230 सीटों पर मिली थी जीत

पिछले साल नवंबर में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में BJP, शिवसेना और एनसीपी ने महायुति गठबंधन के तहत 288 विधानसभा सीटों में से 230 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी. बीजेपी ने 132 सीटें, शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटें जीतीं. उधर, एमवीए में, शिव सेना (यूबीटी) ने 20 सीटें, कांग्रेस ने 16 और शरद पवार की एनसीपी (SP) ने 10 सीटें जीतीं.

ये भी पढ़ें: अपात्र महिलाओं से होगी लाडली बहना योजना के पैसे की वसूली? डिप्टी सीएम अजित पवार ने दिया बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget