एक्सप्लोरर

BJP में शामिल होने का इंतजार करते-करते 'निराश' हुए एकनाथ खडसे, बता दी आगे की रणनीति

Eknath Khadse News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने कहा कि मैं कुछ और दिन इंतजार करूंगा और फिर निर्णय लूंगा. मैं अभी भी शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी का सदस्य हूं और उसका विधायक भी हूं.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने सोमवार (2 सितंबर) को बीजेपी में औपचारिक तौर से शामिल होने के लिए इंतजार कराए जाने पर निराशा जताई. उत्तर महाराष्ट्र के इस दिग्गज नेता ने कहा कि कुछ महीने पहले बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उनका पार्टी में स्वागत किया था लेकिन अभी तक इस बारे में औपचारिक ऐलान नहीं किया गया.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक जलगांव में मीडिया से बातचीत में खडसे ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम लिए बिना कहा, ''लेकिन कुछ लोगों के विरोध के कारण औपचारिक सार्वजनिक घोषणा नहीं हो सकी. मुझे लगता है कि ऐसी स्थिति में बीजेपी में बने रहना ठीक नहीं है.''

उन्होंने कहा, ''मैं कुछ और दिन इंतजार करूंगा और फिर निर्णय लूंगा. मैं अभी भी शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) का सदस्य हूं और उसका विधायक भी हूं. मैंने उस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था लेकिन शरद पवार ने मेरा इस्तीफा स्वीकार नहीं किया और मुझे विधायक के रूप में काम करते रहने को कहा.''

बता दें कि एकनाथ खडसे ने बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और उत्तर महाराष्ट्र के उनके करीबी गिरीश महाजन के साथ मतभेदों के कारण अक्टूबर 2020 में बीजेपी छोड़ दी थी और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) में शामिल हो गए थे. 2020 में पवार के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होने के बाद, खडसे ने फडणवीस पर “उनके जीवन और राजनीतिक करियर को नष्ट करने की कोशिश” करने का आरोप लगाया था.

खडसे ओबीसी लेवा-पाटिल समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. वह जलगांव जिले के मुक्ताईनगर से आते हैं और उत्तरी महाराष्ट्र-खानदेश क्षेत्र में उनका प्रभाव है. खडसे ने 1990, 1995, 1999, 2004, 2009 और 2014 में छह बार मुक्ताईनगर विधानसभा सीट जीती थी.

उनकी बहू रक्षा खडसे ने रावेर से 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव जीते और अब वह केंद्रीय राज्य मंत्री हैं. वहीं, उनकी बेटी रोहिणी खडसे शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) की राज्य महिला विंग की प्रमुख हैं.

ये भी पढ़ें:

मुंबई-इंदौर के बीच बिछेगी नई रेल लाइन, बनेंगे 30 नए स्टेशन, 18036 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget