एक्सप्लोरर

Maharashtra: भिवंडी के बाद धुले से 4 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, आधार कार्ड और 4 मोबाइल फोन बरामद 

Maharashtra News: महाराष्ट्र के धुले पुलिस अधिकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए चारों बांग्लादेशी नागरिकों के पास से असली आधार कार्ड मिला है. पुलिस ने इनके कब्जे से 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं.

Maharashtra Latest News: उत्तर प्रदेश, असम, उत्तराखंड और दिल्ली सहित कई राज्यों में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. अब महाराष्ट्र के धुले से एलसीबी टीम ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है. एलसीबी टीम ने धुले शहर के एक निजी होटल से चार बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर बड़ी कार्रवाई की है. 

धुले के पुलिस अधिकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए चारों नागरिकों के पास असली आधार कार्ड मिला है. पुलिस ने इनके कब्जे से 40 हजार रुपये कीमत के 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं.

चार बांग्लादेशी नागरिकों में 3 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. पुलिस इस मामले में दो एजेंटों की भूमिका की जांच कर रही है. फिलहाल, चारों बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

धुले में गिरफ्तार किए गए चार बांग्लादेशियों में मुहम्मद महताब बिलाल शेख उम्र 48 वर्ष, शिल्पी बेगम मोहम्मद बेताब शेख 43 वर्ष, ब्यूटी बेगम पोलुस शेख उम्र 45 वर्ष और रिपा रफीक शेख उम्र 30 वर्ष महिदीपुर बांग्लादेश के महिदीपुर की मूल निवासी हैं. पुलिस प्रशासन इस मामले की आगे की जांच में जुटी है. 

भिवंडी से 2 गिरफ्तार

इससे पहले महाराष्ट्र के ठाणे में गैर कानूनी तरीके से रहने के इल्जाम में दो बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह मामला बुधवार का है. 

भिवंडी के पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों यहां नल ठीक करने का काम करते थे. भिवंडी शहर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को भिवंडी के इंदिरा नगर इलाके में खोका परिसर में छापा मारा और एक मकान में किराए पर रह रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया.

मकान मालिक को भी बनाया आरोपी 

भिवंडी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार हुए दोनों लोगों के पास भारत में रहने के लिए कोई कानूनी दस्तावेज नहीं थे. दोनों के खिलाफ विदेशी नागरिक अधिनियम तथा भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक को भी आरोपी बनाया है.

देवेंद्र फडणवीस का मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख देने का ऐलान, बीड-परभणी घटना की होगी न्यायिक जांच

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद
'मां विनती करती रही...', छत्रपति संभाजीनगर हादसे को लेकर बोला चश्मदीद

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget