एक्सप्लोरर

Thane: बजरंग दल विवाद पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'ये हमारा दुर्भाग्य...'

Bageshwar Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अभी जितने भी चुनाव होते हैं वे सब भगवान राम के नाम पर लड़े जाते हैं. भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएगा तो भगवान के नाम पर चुनाव लड़ना बंद हो जाएगा.

Dhirendra Krishna Shastri News: रविवार को महाराष्ट्र के ठाणे में तीन दिन की कथा वाचन करने पहुंचे बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री सोमवार को मीडिया से मुखातिब हुए. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे राजनीति से जुड़े सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि वह राजनीति से जुड़े सवालों के जवाब नहीं देंगे. बजरंग दल विवाद पर उन्होंन कहा कि हनुमान जी का कोई विरोध कर रहा है तो ये हमारा और आपका दुर्भाग्य है.

'द केरल स्टोरी' पर कही ये बात'
'द केरल स्टोरी' फिल्म में दिखाए गए धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि लव जिहाद को लेकर मैं बस यही कहूंगा कि हमारी बहनों और बेटियों को दूसरे धर्म के लोगों पर तिल के जितना भी विश्वास नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आप 80 फीसदी हैं और 80 फीसदी होने के बावजूद भी यदि वो आपकी बहन बेटियों को लेकर जा रहे हैं तो क्या आप खाक 80 प्रतिशत हो.

'फिर राम के नाम पर चुनाव लड़ना बंद हो जाएगा'

धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र की वकालत करते हुए कहा कि भारत के हिंदू राष्ट्र घोषित होने के बाद भगवान राम के ऊपर कोई पत्थर नहीं फेंका जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी जितने भी चुनाव होते हैं वे सब भगवान राम के नाम पर लड़े जाते हैं, अगर भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएगा तो भगवान के नाम पर चुनाव लड़ना बंद हो जाएगा. हिंदुओं की बढ़ती आबादी को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोग इसलिए भी फैल रहे हैं क्योंकि हमें अपनी संस्कृति का ज्ञान है.

'सभी मंदिरों को गुरुकुल बनाया जाए'
बागेश्वर धाम सरकार ने भारत के पुजारियों से लोगों को धर्म की शिक्षा देने की भी गुजारिश की. उन्होंने कहा, "भारत के पुजारियों से मेरी गुज़ारिश है कि प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को पुजारियों को लोगों को धर्म की शिक्षा देनी चाहिए." उन्होंने ने कहा कि सभी मंदिरों को गुरुकुल बनाया जाना चाहिए. मुंबई को लेकर उन्होंने कहा कि मुंबई मायानगरी नहीं 'माधव नगरी' बननी चाहिए और यह माधव नगरी बनकर रहेगी. उन्होंने साफ किया कि मुंबई का नाम बदलने की बात नहीं हो रही है बल्कि मुंबई को मायानगरी से धर्म की नगरी बनाने की बात हो रही है.

आप किस पार्टी के सपोर्टर हैं?

इसके उन्होंने कहा कि हमारी खुद की पार्टी का नाम बजरंग बली है, हमारी पार्टी का नारा है कि जो राम का नहीं वो किसी का नहीं. उन्होंने कहा कि हम किसी पार्टी के सपोर्टर नहीं हैं और जब तक प्राण रहेंगे तब तक हम किसी पार्टी के सपोर्टर नहीं रहेंगे. उन्होंने कहा कि राजनीतिक विषयों में कोई भी दल हमें खींचने की कोशिश न करे. अपनी बात खत्म करते हुए शास्त्री ने कहा कि हंसा करो हंसाया करो बागेश्वर धाम अपने बाप का घर है आया जाया करो.

यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: 'संजय राउत ने शिंदे गुट और...', 'सामना' में शरद पवार की आलोचना पर छगन भुजबल का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget