एक्सप्लोरर

गठबंधन की चर्चा के बीच CM फडणवीस ने राज ठाकरे के लिए किया खास पोस्ट, तस्वीर शेयर कर क्या लिखा?

Devendra Fadnavis on Raj Thackeray: देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे को जन्मदिन की बधाई दी. इससे पहले दोनों नेताओं की मुलाकात से अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या बीजेपी राज ठाकरे के साथ गठबंधन कर सकती है?

Devendra Fadnavis Wishes Raj Thackeray: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के चीफ राज ठाकरे को जन्मदिन की बधाइयां दी हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मनसे प्रमुख की तस्वीर पोस्ट करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लिखा, "महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं!"

सीएम देवेंद्र फडणवीस इस स्पेशल पोस्ट से दो दिन पहले ही उन्होंने राज ठाकरे से मुलाकात की थी और करीब डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में बातचीत की थी. इसके बाद सवाल खड़े होने लगे थे कि क्या निकाय चुनाव से पहले बीजेपी राज ठाकरे को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है? क्या राज ठाकरे अपने भाई उद्धव ठाकरे को निराश कर बीजेपी के साथ गठबंधन का प्लान बना रहे हैं? हालांकि, अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन राजीनिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है.

राज ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं से कही थी यह बात
अपने जन्मदिन से पहले ही मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बता दिया था कि वह 14 जून को उनसे मुलाकात नहीं कर पाएंगे, क्योंके मुंबई से बाहर रहेंगे. राज ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि इसका कोई और अर्थ न निकालें. अगर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि राज ठाकरे अपना जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्यों नहीं मना रहे हैं, तो इसका जवाब बस इतना है कि वह अपने परिवार के साथ बाहर गए हैं. 

दरअसल, कई साल से राज ठाकरे के जन्मदिन पर महाराष्ट्रभर से मनसे कार्यकर्ता इकट्ठा होते हैं और पार्टी चीफ से भेंट करते हैं. हालांकि, इस साल ऐसा नहीं हो पाया. इसको लेकर राज ठाकरे ने सभी से वादा किया था कि वह मुंबई लौटकर सबसे मुलाकात करेंगे. 

इसी के साथ राज ठाकरे ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा था, "मेरे जन्मदिन के अवसर पर यदि आप अपने क्षेत्र में कोई लोककल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करते हैं, तो मैं यही मानूंगा कि आपने मेरा जन्मदिन सच्चे अर्थों में मनाया है."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
Maharashtra Flood News: भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब
उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, राम मंदिर दान चोरी समेत इन मुद्दों पर चर्चा
उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, राम मंदिर दान चोरी समेत इन मुद्दों पर चर्चा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Video: सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
Embed widget