एक्सप्लोरर

महायुति में मुख्यमंत्री को लेकर बनी सहमति! कौन बनेगा CM? फडणवीस, पवार और शिंदे को क्या पद मिलेगा

Maharashtra New CM: महायुति में पिछले 9 दिनों से चला आ रहा सस्पेंस खत्म हो गया है. मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग गई है. वहीं अजित पवार और शिंदे डिप्टी सीएम बनेंगे.

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति के प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर नौ दिन से जारी सस्पेंस समाप्त हो गया है. सूत्रों ने बताया कि 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे जबकि शिवसेना के एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अजित पवार उपमुख्यमंत्री बनेंगे. सूत्रों के अनुसार, निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भाजपा आलाकमान की बात मानकर सीएम की कुर्सी छोड़ने के लिए तो तैयार हो गए थे, लेकिन नाराजगी के कारण मंत्री बनने के मना कर रहे थे. 

आखिरकार बीजेपी नेता गिरीश महाजन की मध्यस्थता के बाद वह डिप्टी सीएम बनने के लिए राजी हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, शिंदे को शहरी विकास और लोक निर्माण विभाग जैसे बड़े मंत्रालय दिए जा सकते हैं जबकि अजीत पवार को वित्त मंत्रालय मिलने की संभावना है. गिरीश महाजन की मुलाकात और शिंदे गुट के सांसदों के आग्रह के बाद महायुति का संकट सुलझ पाया है. सूत्रों ने बताया कि शिंदे मंगलवार दोपहर ठाणे से मुंबई स्थिति वर्षा बंगले पर जाएंगे और अगले तीन दिन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाएंगे.

5 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह
मंगलवार दोपहर तक महायुति के नेता आजाद मैदान जाकर मुआयना करेंगे जहां 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होना है. इससे पहले सोमवार को बीजेपी ने महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया. 

PM मोदी, शाह और नड्डा भी होंगे शामिल
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया था कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार 5 दिसंबर को शाम पांच बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा. प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. पीएम मोदी के अलावा समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के शीर्ष नेता और बीजेपी शासित राज्यों के तमाम मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है. राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 16 से 24 दिसंबर तक होने की संभावना है. 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 'महायुति' गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है. महायुति में शामिल बीजेपी ने 132, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में अजित पवार, एकनाथ शिंदे को BJP से सिग्नल का इंतजार! महाराष्ट्र की 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में एक MLC सीट पर जीता शिंदे गुट, एक पर BJP से मिली हार
LIVE: महाराष्ट्र में एक MLC सीट पर जीता शिंदे गुट, एक पर BJP से मिली हार
महाराष्ट्र: MLC चुनाव में महायुति की खींचतान पर घिरी BJP, शरद गुट ने क्या कहा?
महाराष्ट्र: MLC चुनाव में महायुति की खींचतान पर घिरी BJP, शरद गुट ने क्या कहा?
महाराष्ट्र में हवा की हालत ने बढ़ाई चिंता, गाड़ियों पर होगा एक्शन, चले 5821 चालान
महाराष्ट्र में हवा की हालत ने बढ़ाई चिंता, गाड़ियों पर होगा एक्शन, चले 5821 चालान
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में भी सपा को मिलेगी जीत? 7195 वोट की मिली बढ़त
Live: वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में भी सपा को मिलेगी जीत? 7195 वोट की मिली बढ़त
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget