एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस ने गांधी परिवार पर लगाया मनमोहन सिंह के अपमान का आरोप, कहा- 'पाकिस्तान ने बेइज्जती की लेकिन...'

Manmohan Singh News: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि पार्टी ने वंशवाद के कारण उन्हें अपमानित किया.

Devendra Fadnavis on Manmohan Singh Demise: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज नेता डॉ. मनमोहन सिंह ने गुरुवार (26 दिसंबर) को 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली. मनमोहन सिंह ने बतौर प्रधानमंत्री 10 साल तक देश की कमान बखूबी संभाली. इतना ही नहीं, वह ऐसे अर्थशास्त्री थे, जिन्होंने भारत को गंभीर आर्थिक संकट से उबारने में बहुत बड़ा योगदान दिया. मनमोहन सिंह एक बेहतरीन राजनेता रहे, लेकिन उनके निधन के बाद भी उनके नाम पर राजनीति खत्म होने का नाम नहीं ले रही. 

हालिया मामला महाराष्ट्र का है, जहां के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर वंशवाद का आरोप लगाते हुए यह दावा किया है कि पार्टी ने डॉ. मनमोहन सिंह का अपमान किया. वह भी इसलिए क्योंकि वह गांधी परिवार से नहीं आते थे. दरअसल, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "भारत के महान अर्थशास्त्री और राजनेता, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरा देश शोक मना रहा है. हम सभी दुख में हैं, लेकिन इस बीच मुझे इस बात का भी दुख है कि उनकी मृत्यु के दौरान भी कांग्रेस गंदी राजनीति कर रही है."

'मनमोहन सिंह का पाकिस्तान ने किया अपमान, कांग्रेस चुप रही'
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया कि क्योंकि मनमोहन सिंह गांधी परिवार से नहीं आते थे, इसलिए कांग्रेस उनका अपमान करती रही. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "हमने पहले भी ऐसे कई कद्दावर नेताओं का अपमान देखा है, सिर्फ इसलिए कि वे गांधी वंश से नहीं थे. हमने ऐसे मौके देखे हैं जब हमारे प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री द्वारा अपमानित किया गया, लेकिन कांग्रेस कभी भी उनके समर्थन में आगे नहीं आई."

पीवी नरसिम्हा राव और प्रणब मुखर्जी का भी किया जिक्र
राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "यहां तक ​​कि उनके (मनमोहन सिंह) अयोग्यता अध्यादेश (Disqualification Ordinance) को भी राहुल गांधी ने फाड़ दिया था. ऐसे कई मौके आए जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने डॉ. मनमोहन सिंह जी का अपमान किया. न केवल मनमोहन सिंह, बल्कि दिवंगत पी​​वी नरसिम्हा राव, दिवंगत राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी अपनी ही पार्टी और राजवंश के नेताओं द्वारा इस तरह के अपमान से गुजरना पड़ा."

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, "यहां तक ​​कि पीवी नरसिम्हा राव के पार्थिव शरीर को भी AICC मुख्यालय में नहीं जाने दिया गया. ये सभी घटनाएं हमें याद दिलाती रहती हैं कि वंशवादी राजनीति लोकतंत्र और संविधान के सार के संरक्षण के लिए कितनी खतरनाक है!"

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव में भी BJP के लिए जमीन तैयार करेगी RSS, बैठकों का दौर शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget