एक्सप्लोरर

Maharashtra: 2019 में अजित पवार के साथ बनाई सरकार के 'राज' खोलेंगे फडणवीस, इस बार तो कह दी ऐसी बात

Maharashtra News: हाल ही में देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि 2019 में अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बनाने में शरद पवार ने अहम भूमिका अदा की थी. उनके इस बयान पर शरद पवार ने नाराजगी जाहिर की थी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने गुरुवार को कहा कि वह नवंबर 2019 में एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) के साथ मिलकर बनाई गई अल्पकालिक सरकार बनाने की पूरी सच्चाई सामने लाएंगे. बता दें कि महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना और बीजेपी में सीएम पद को लेकर रार चल रही थी, इसी बीच बीजेपी ने एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली थी.

उस समय देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद की शपथ ली थी और अजित पवार डिप्टी सीएम बने थे. हाल ही में देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि इस पूरे घटनाक्रम में शरद पवार (Sharad Pawar) ने मुख्य भूमिका अदा की थी. उनके इस बयान पर शरद पवार ने नाराजगी जाहिर की थी.

सामने लाएंगे पूरा सच- फडणवीस

गुरुवार को फडणवीस ने पत्रकारों द्वारा इस संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि  हम धीरे-धीरे पूरी जानकारी आप सब के सामने लाएंगे. फिलहाल जो पब्लिक डोमेन में है वह केवल आधा सच है.  उन्होंने कहा कि मैं पूरी बात सामने लाऊंगा.

बता दें कि बुधवार को शरद पवार ने कहा था कि  महाराष्ट्र में बीजेपी की  अजित पवार के साथ सरकार बनाने की कोशिश के चलते महाराष्ट्र से राष्ट्रपति शासन हटाया गया था. उन्होंने कहा कि अगर यह कोशिश नहीं होती तो राज्य में राष्ट्रपति शासन जारी रहता और अगर राष्ट्रपति शासन नहीं हटा होता तो क्या उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते? मालूम हो कि फडणवीस-अजित पवार की सरकार केवल तीन दिन चली थी, बहुमत सिद्ध न कर पाने के चलते वह सरकार गिर गई थी और इसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की एमवीए की सरकार बनी.

लोगों को गुमराह कर रहे फडणवीस- महेश तापसे

इसी बीच एनसीपी प्रवक्ता महेश तापसे ने फडणवीस और राज्य बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करने का आरोप लगाया.  बावनकुले ने बुधवार को दावा किया था कि शरद पवार बीजेपी के साथ गठबंधन के लिए राजी हो गए थे, लेकिन फडणवीस को सीएम नहीं चाहते थे. उन्होंने कहा कि बावनकुले और डिप्टी सीएम फडणवीस दोवों के बयान एनसीपी के संदर्भ में भ्रामक हैं. हमारा बीजेपी से कोई लेना-देना नहीं है. हमारा केवल एमवीए के भागीदारों से पूरा तालमेल है और हमारी विचारधारा बीजेपी की विचारधारा के विरोध में है.

यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: 'आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे मेरे दुश्मन... हमारे बीच वैचारिक मतभेद', देवेंद्र फडणवीस का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget