एक्सप्लोरर

Anti BJP Front: एंटी बेजीपी फ्रंट को लेकर बोले देवेंद्र फड़णवीस, 'पहले भी नाकामयाब रही हैं ऐसी कोशिशें '

Anti BJP Front: एंटी बीजेपी फ्रंट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि पहले भी ऐसी कई कोशिशें होती रही हैं, लेकिन इससे बीजेपी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

Anti BJP Front: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Modi Govt) के खिलाफ विभिन्न पार्टियों को एकजुट करने के प्रयास के तहत तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (K. Chandrashekar Rao ) द्वारा महाराष्ट्र में अपने समकक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) से मुंबई में मुलाकात किए जाने के एक दिन बाद, भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने सोमवार को कहा कि अतीत में ऐसे प्रयोग किये गए, लेकिन वे नाकाम हो गए.

पहले भी लोगों ने किए हैं प्रयास

फडणवीस ने कहा कि राज्यों के मुख्यमंत्रियों का इस तरह से मिलना कोई नयी बात नहीं है और राव ने उनसे भी मुलाकात की थी जब वह 2014 से 2019 के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे. उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले भी, 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ये नेता एक साथ (बीजेपी का मुकाबला करने के लिए) आए थे. लेकिन, उससे कुछ नहीं हुआ. कई राज्यों में इस तरह के प्रयोग (गैर-बीजेपी दलों के बीच एकता के) अतीत में भी किए गए थे. लेकिन उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा.’’

बीजेपी नेता ने दावा किया कि उनकी पार्टी जल्द ही तेलंगाना में में एक प्रमुख दल बन जाएगी, जहां अभी राव की पार्टी टीआरएस का शासन है. फडणवीस ने कहा, "2019 के लोकसभा चुनाव में, बीजेपी ने तेलंगाना में चार सीटें जीती थीं. आने वाले समय में हमारी पार्टी उस राज्य में पहले नंबर पर होगी."

नारायण राणे के साथ हो रही बदले की राजनीति

नारायण राणे के बंगले को लेकर उनके खिलाफ मुंबई नगर निकाय की कार्रवाई के बारे पूछे गए एक सवाल के जवाब में, फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार राणे और पूर्व सांसद किरीट सोमैया के खिलाफ 'बदले की राजनीति' कर रही है.

उल्लेखनीय है कि सोमैया नियमित रूप से शिवसेना नेताओं और राज्य के मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे हैं. स्थानीय मुद्दों का जिक्र करते हुए फडणवीस ने कहा कि मराठवाड़ा को सूखे से निजात दिलाने के लिए उनके कार्यकाल के दौरान बनाई गयी योजनाओं की मौजूदा गठबंधन सरकार ने ‘‘जान ले ली.’’ उन्होंने दावा किया, "इस क्षेत्र को सूखा मुक्त बनाने के लिए, हमने मराठवाड़ा जल ग्रिड परियोजना बनायी थी हमने पांच जिलों के लिए निविदाएं जारी की थीं और तीन प्रक्रिया में थीं. लेकिन इस सरकार ने धीमा जहर के साथ उस परियोजना को समाप्त कर दिया.’’

फडणवीस ने कहा, "राज्य सरकार ने यह नहीं कहा कि वे योजना को रद्द कर रहे हैं. उन्होंने इसे एक छोटे से भौगोलिक क्षेत्र में लागू किया और कहा कि वे बाकी क्षेत्र में भविष्य में परियोजना को लागू करेंगे. कागज और योजनाएं उससे आगे नहीं बढ़ी हैं." उन्होंने कहा कि किसानों की बिजली की आपूर्ति मामूली बकाया पर भी काट दी जाती है, जबकि 2.5 लाख रुपये वेतन लेने वाले जनप्रतिनिधियों के बिलों का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है, यह किसानों के साथ अनुचित व्यवहार है.

यह भी पढ़ें

Anti-BJP front: संजय राउत बोले- 'कांग्रेस के बिना नहीं बनेगा थर्ड फ्रंट, लेकिन KCR करेंगे इसका नेतृत्व!'

Maharashtra: Shiv Sena बना रही तीसरा मोर्चा, रामदास अठावले बोले- नहीं पड़ेगा NDA पर कोई प्रभाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget