एक्सप्लोरर

Anti-BJP front: संजय राउत बोले- 'कांग्रेस के बिना नहीं बनेगा थर्ड फ्रंट, लेकिन KCR करेंगे इसका नेतृत्व!'

Maharashtra: शिव सेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि वो कांग्रेस के बिना कोई राजनीतिक मोर्चा नहीं बनाएंगे. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इस तीसरे मोर्चे का नेतृत्व केसीआर करेंगे.

Anti-BJP front: शिव सेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि वो कांग्रेस के बिना कोई राजनीतिक मोर्चा नहीं बनाएंगे. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इस तीसरे मोर्चे का नेतृत्व केसीआर करेंगे. उन्होंने कहा कि शिव सेना पहली पार्टी थी जिसने कांग्रेस को साथ में लेकर चलने की बात कही थी. 

संजय राउत ने कहा, ''हमने कभी नहीं कहा कि कांग्रेस के बिना राजनीतिक मोर्चा बनेगा. जिस समय ममता बनर्जी ने राजनीतिक मोर्चे का सुझाव दिया था, उस समय शिवसेना पहली राजनीतिक पार्टी थी जिसने कांग्रेस को साथ ले जाने की बात कही थी. केसीआर में सबको साथ लेकर नेतृत्व करने की क्षमता है.''

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की टिप्पणियों पर एक सवाल के जवाब में संजय राउत ने कहा, ‘‘उन्हें हमें सलाह देने की जरूरत नहीं है, उन्हें अपने पार्टी देखनी चाहिए जो हर दिन कमजोर हो रही है.’’ पाटिल ने दावा किया था कि राउत शिवसेना को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही संजय राउत ने कहा कि केसीआर और उद्धव ठाकरे ने विकास और देश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की थी तथा दोनों मुख्यमंत्री और अन्य नेता जल्द ही दोबारा मुलाकात करेंगे.

आपको बता दें रविवार को तीसरा मोर्चा बनाने को लेकर कई राजनैतिक दिग्गज एक ही मंच पर साथ आए. इसके बाद से ही ये सवाल उठने के लग के आखिर बीजेपी के खिलाफ बन रहे इस थर्ड फ्रंट का नेतृत्व कौन करेगा? इसी सवाल के बाद संजय राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है. यहां ये भी बता दें कि शरद पवार पहले ही यूपीए में कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर कई सवाल उठा चुके हैं. 

कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी आई सामने

बीजेपी सरकार को हराने को लेकर बन रहे इस थर्ड फ्रंट का नेतृत्व कौन करेगा इसे लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने इसे लेकर कहा कि वे तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के प्रयासों का स्वागत करती है, लेकिन क्षेत्रीय दलों की इस तरह की पहल कांग्रेस पार्टी के बिना सफल नहीं हो सकती. साथ ही इसके नेतृत्व को लेकर उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है.

बीजेपी को नहीं पड़ेगा इससे फर्क

यह भी पढ़ें

Maharashtra: Shiv Sena बना रही तीसरा मोर्चा, रामदास अठावले बोले- नहीं पड़ेगा NDA पर कोई प्रभाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल
मुंबई: चेंबूर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, मरम्मत के दौरान हुआ धमाका; एक की मौत और दो घायल
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget