एक्सप्लोरर

Maharashtra: Shiv Sena बना रही तीसरा मोर्चा, रामदास अठावले बोले- नहीं पड़ेगा NDA पर कोई प्रभाव

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को कहा कि भले ही शिवसेना, तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) और अन्य पार्टियां राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा मोर्चा गठित करने के लिए साथ आ जाएं.

Maharashtra: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को कहा कि भले ही शिवसेना (Shiv Sena), तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) और अन्य पार्टियां राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा मोर्चा गठित करने के लिए साथ आ जाएं, लेकिन इससे राजग (NDA) को कोई खतरा नहीं है, क्योंकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार (Central Govt) में लोग खुश हैं.

उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि बीजेपी (BJP) वर्ष 2024 के आम चुनाव और पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (K. Chandrashekar Rao) ने राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के खिलाफ समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ लाने की कोशिश के तहत रविवार को महाराष्ट्र के अपने समकक्ष उद्धव ठाकरे से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की. दोनों नेताओं ने बदलाव को वक्त की जरूरत बताया. बाद में राव ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात की.

तीसरा मोर्चा से नहीं होगा एनडीए को नुकसान

इस घटनाक्रम पर अठावले ने कहा, ''भले ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) से मुलाकात कर तीसरा मोर्चा बनाने पर बात की, लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) को इससे कोई खतरा नहीं है.'' उन्होंने कहा, ''हम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं और लोग खुश हैं. भले ही शिवसेना और अन्य दल तीसरा मोर्चा गठित कर लें, तो भी हम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. वर्ष 2024 में बीजेपी फिर से सत्ता में आएगी. पांच राज्यों में भी हम जीतेंगे, जहां वर्तमान में चुनाव जारी हैं.''

2024 में एनडीए को मिलेंगी 404 सीटें

अठावले ने कहा कि जिस तरह बीजेपी ने 2014 में 282 सीटें और 2019 में 303 सीटें जीती थीं, उसी तरह पार्टी को 2024 के चुनाव में 404 सीटें मिलेंगी. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना और विपक्षी बीजेपी के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप को लेकर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने कहा कि दोनों दलों के बीच अब जुबानी जंग बंद हो जानी चाहिए.

उन्होंने कहा, ''मैं उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) से शिवसेना (Shiv Sena) और बीजेपी(BJP) के बीच चल रही जुबानी जंग के बारे में बात करूंगा. हम दोस्त रहे हैं और हाल में हमारे रास्ते अलग हुए. हालांकि, हमें राज्य पर शासन करने के लिए फिर से एक साथ आना चाहिए और समान अवधि के लिए मुख्यमंत्री का पद साझा करना चाहिए. अगर शिवसेना बीजेपी के साथ सत्ता साझा करती है, तो सरकार को और अधिक कोष मिल सकता है और राज्य में बेहतर तरीके से विकास हो सकता है.''

यह भी पढ़ें

Bird Flu in Maharashtra: ठाणे के बाद पालघर के पोल्ट्री फार्म में भी मिला बर्ड फ्लू का मामला, प्रशासन की बढ़ी चिंता

Mumbai: नारायण राणे के दिशा सालियान के रेप वाले बयान पर बोली किशोरी पेडनेकर, 'महिला आयोग में करेंगी शिकायत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget