एक्सप्लोरर

लाडकी बहनों के खाते में कब आएगी किस्त? CM देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कर दिया ऐलान

Maharashtra News: महाराष्ट्र में 'लाडकी बहिन' योजना को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बयान दिया है. उन्होंने इस योजना की किस्त को लेकर बड़ा ऐलान किया है.

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा में गुरुवार (19 दिसंबर) को कहा कि ‘लाडकी बहिन’ समेत सभी मौजूदा योजनाएं जारी रहेंगी. उन्होंने ये भी कहा कि ‘लाडकी बहिन’ योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली सहायता की दिसंबर की किस्त महीने के अंत तक जमा कर दी जाएगी. 

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, ''लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष की ओर से फैलाये गये झूठे विमर्श को हमने राज्य विधानसभा चुनाव में ध्वस्त कर दिया.''

विपक्ष जनादेश को स्वीकार करे- देवेंद्र फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को विधान सभा में आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा, ''हाल के राज्य चुनावों के दौरान BJP के नेतृत्व वाले गठबंधन ने लोकसभा चुनाव अभियान में विपक्ष की ओर से फैलाए गए फेक नैरेटिव को ध्वस्त कर दिया.'' उन्होंने विपक्ष से आत्मचिंतन करने और लोगों के जनादेश को स्वीकार करने के लिए कहा. 

सीएम फडणवीस ने महाभारत का किया जिक्र

सीएम फडणवीस ने महाभारत का हवाला देते हुए कहा, ''वह आधुनिक समय के 'अभिमन्यु' थे जो 'चक्र-व्यूह' को तोड़ना जानते हैं. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि महिलाओं के लिए प्रमुख 'लाडकी बहिन' योजना सहित सरकार की सभी चल रही योजनाएं जारी रहेंगी. 20 नवंबर के विधानसभा चुनावों में BJP के नेतृत्व वाली महायुति की भारी जीत के बाद नागपुर में राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र चल रहा है.

महाराष्ट्र में 15 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था. महायुति की नई सरकार में 39 मंत्री बनाए गए. इसमें 19 मंत्री बीजेपी के कोटे से, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से 11 मंत्री जबकि एनसीपी अजित पवार के कोटे से 9 मंत्री बनाए गए. सीएम और दो डिप्टी सीएम को मिलाकर मंत्रिपरिषद में कुल 42 सदस्य हैं. महायुति गठबंधन ने राज्य की 288 सीट में से 230 सीट जीतकर सत्ता हासिल की. इस गठबंधन में शामिल बीजेपी 132 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी.

ये भी पढ़ें:

'RSS और शिवसेना की विचारधारा एक ही', नागपुर में बोले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget