एक्सप्लोरर

'RSS और शिवसेना की विचारधारा एक ही', नागपुर में बोले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

Eknath Shinde News: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी एकनाथ सीएम ने RSS संस्थापक केशव बलीराम हेडगेवार और एमएस गोलवलकर को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान एकनाथ शिंदे ने संघ के काम की तारीफ की.

Eknath Shinde on RSS: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुरुवार (19 दिसंबर) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक केशव बलीराम हेडगेवार की समाधि पर नमन करने पहुंचे थे. उन्होंने आरएसएस के दूसरे सरसंघचालक एमएस गोलवलकर के स्मारक पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की. विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, नीलम गोरे और अन्य नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. बता दें, महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र फिलहाल नागपुर में चल रहा है. 

इस दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि देश के विकास में संघ के योगदान को कोई नकार नहीं सकता. संघ परिवार और शिवसेना की विचारधारा एक ही है. यह बात उन्होंने नागपुर के रेशिमबाग में डॉ. हेडगेवार समृति मंदिर में दर्शन के बाद कही. यहां मुख्यमंत्री फडणवीस और अन्य शिवसेना नेताओं ने भी आरएसएस संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की.

'निस्वार्थ भाव से काम करता है RSS'- एकनाथ शिंदे
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार, जो सत्तारूढ़ महायुति के सहयोगी हैं, वह देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के साथ मौजूद नहीं थे. इस दौरान एकनाथ शिंदे ने कहा कि एक संगठन के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) निस्वार्थ भाव से काम करता है. डिप्टी सीएम शिंदे ने बताया कि संघ परिवार से उनका बचपन का नाता है. 

एकनाथ शिंदे ने बताया, "मैंने संघ शाखा से शुरुआत की थी, जिसके बाद शिवसेना की शाखा से जुड़ा. शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा और आनंद दिघे के शिक्षण से बहुत कुछ सीखने को मिला. संघ परिवार और शिवसेना की विचारधारा एक ही है. बिना किसी अपेक्षा के कैसे काम किया जाता है, यह संघ परिवार से सीखना चाहिए."

'RSS जोड़ने की कोशिश करती है, बांटने की नहीं'
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि देश के निर्माण और इसके विकास में आरएसएस के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. आरएसएस की शिक्षा जोड़ने का कोशिश करती है, बांटने की नहीं. हेडगेवार के स्मारक पर जाकर कोई भी व्यक्ति प्रेरित और ऊर्जावान हो जाता है."

पीटीआई भाषा के इनपुट के साथ.

यह भी पढ़ें: Mumbai Boat Accident: मुंबई नाव हादसे का वीडियो आया सामने, देखें कैसे समुद्र में हुई जोरदार टक्कर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: 'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
Mumbai Rain: भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'
भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'
मारपीट मामले में शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, श्रीकांत शिंदे बोले, 'कानून हाथ में लेने...'
मारपीट मामले में शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, श्रीकांत शिंदे बोले, 'कानून हाथ में लेने...'
Pune Building Collapsed: पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू जारी
पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget