एक्सप्लोरर

'ये हिंदू समाज का अपमान नहीं बल्कि...', राहुल गांधी के बयान पर भड़के देवेंद्र फडणवीस

Rahul Gandhi News: संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Devendra Fadnavis on Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के संसद में दिए गए बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है. बीजेपी नेता राहुल गांधी पर लगातार हमलावर हैं. इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कांग्रेस नेता के बयान पर सख्त नाराजगी जाहिर की है. साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राहुल गांधी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए.

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स हैंडल पर राहुल गांधी का बयान शेयर करते हुए लिखा, "कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन्होंने समूचे देश के हिन्दू समाज का अपमान किया है. उनके वक्तव्य की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है. यह केवल हिन्दू समाज का अपमान नहीं, तो समूचे भारत की संस्कृति का भी अपमान है. राहुल गांधी इन्होंने हिंदुओं और देश की तुरंत माफी मांगनी चाहिए और नए सिरे से भारत का गौरवशाली इतिहास सीखना चाहिए."

बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बीजेपी पर देश में हिंसा, नफरत और डर फैलाने का आरोप लगाया. इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि ये लोग हिंदू नहीं हैं क्योंकि 24 घंटे की हिंसा की बात करते हैं.

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि हिंदू कभी हिंसा नहीं कर सकता, कभी नफरत और डर नहीं फैला सकता.

राहुल गांधी ने जब बीजेपी पर यह आरोप लगाया तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आपत्ति जताते हुए यह कहा कि कांग्रेस नेता ने पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहा है. 

यूपी के रायबरेली से लोकसभा सदस्य ने बीजेपी पर युवाओं, छात्रों, किसानों मजदूरों, दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों में डर पैदा करने का आरोप लगाया.

राहुल गांधी ने कहा, "बीजेपी के लोग अल्पसंख्यकों, मुसलमानों, सिखों एवं ईसाइयों को डराते हैं, उनके खिलाफ नफरत फैलाते हैं, लेकिन अल्पसंख्यक इस देश के साथ चट्टान की तरह मजबूती से खड़ा रहा है और उन्होंने अलग अलग क्षेत्रों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है."

ये भी पढ़ें

'मैं उनकी तारीफ करता हूं कि...', राहुल गांधी पर बोले उद्धव गुट के सांसद, अजित पवार पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
Mumbai News: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द
मुंबई: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget