एक्सप्लोरर

'उद्धव ठाकरे का जनाधार खत्म लेकिन...', देवेंद्र फडणवीस ने BJP कार्यकर्ताओं को दी ये खास सलाह

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने यह दावा किया कि उद्धव ठाकरे को अब जन-समर्थन नहीं मिल रहा है. फडणवीस ने अपने कार्य़कर्ताओं को सचेत रहने की भी सलाह दी.

Maharashtra News: डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कार्यकर्ताओं को अति-आत्मविश्वास में लापरवाही न बरतने की सलाह दी है. फडणवीस ने कहा कि सरकार के काम की वजह से लोग हमारे साथ हैं. राज्य के 3 करोड़ से ज्यादा लोग सरकारी योजनाओं के लाभार्थी हैं. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर हमें उनका वोट मिला तो राज्य में फिर से महायुति सरकार आएगी. वह मंगलवार को मुंबई में अमित शाह की मौजूदगी में आयोजित बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे.

एबीपी माझा के मुताबिक, फडणवीस ने उद्धव ठाकरे की आलोचना करते हुए कहा, ''उद्धव ठाकरे का समर्थन खत्म हो गया है. चूंकि मराठी और हिंदू वोट उनके साथ नहीं हैं, इसलिए उनकी रैली में हरे झंडे नाच रहे हैं.'' डिप्टी सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए कहा कि राज्य में हमारी ही सरकार आएगी. लेकिन अतिआत्मविश्वास के कारण विकेट न गिरने दें.

पार्टी छोड़ने वालों को अमित शाह की सलाह
इस सभा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. अमित शाह ने बीजेपी पदाधिकारियों को पार्टी के इतिहास और निष्पक्ष रवैये के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि लोकसभा में हमारी सिर्फ 2 सीटें थीं, फिर भी एक भी कार्यकर्ता ने पार्टी नहीं छोड़ी. यह हमारा इतिहास है. अस्सी के दशक में कार्यकर्ताओं को पता था कि वे चुनाव हारने वाले हैं लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की.

हमने नहीं छोड़ी अपनी नीतियां- अमित शाह
अमित शाह ने आगे कहा कि हम राजनीति में प्रधानमंत्री पद या किसी पद के लिए नहीं, श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए आए हैं. सरकारें आती-जाती रहती हैं, पार्टियां नीतियां और विचार छोड़ देती हैं. हमारी सरकार 10 साल तक चली लेकिन हमने विचार और नीतियां नहीं छोड़ीं.

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, '' हम तब भी कहते थे कि कश्मीर हमारा है. क्या किसी ने सोचा था कि हमारी सरकार आएगी? लेकिन हमारी सरकार आई और धारा 370 हटा दी. क्या किसी ने सोचा था कि राम मंदिर बनेगा? लेकिन भूमिपूजन ही नहीं  मंदिर भी बन गया.''

ये भी पढ़ें- महायुति में चुनाव से पहले खटपट! शिंदे गुट के मंत्री अब्दुल सत्तार के खिलाफ BJP का विरोध प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'कैसा हराया...', AIMIM पार्षद सहर शेख के पिता शिंदे गुट में शामिल, सियासी चर्चा तेज
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...
इमरान खान का बचाव करते ध्रुव राठी को विदेशी बता गए संजय राउत? कहा- शेख हसीना को...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget