एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे को पसंद है 'कर्नाटक पैटर्न'? किताबों से सावरकर के चैप्टर हटाए जाने पर देवेंद्र फडणवीस का सवाल

Maharashtra Politics: देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कर्नाटक में जब BJP चुनाव हारी थी तो शरद पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र में भी 'कर्नाटक पैटर्न' लागू करेंगे. अब वहां स्वतंत्रता सेनानियों के नाम हटाए जा रहे हैं.

Devendra Fadnavis on Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने शुक्रवार को अपने पुराने गठबंधन सहयोगी शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर निशाना साधते हुए उनसे सवाल किया कि क्या महाराष्ट्र में भी 'कर्नाटक पैटर्न लागू होने वाला है?'

दरअसल, कर्नाटक में बीजेपी को हरा कर सत्ता में आई कांग्रेस ने पाठ्यपुस्तकों से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और हिन्दुत्व विचारक वीर दामोदर सावरकर पर अध्यायों को हटाने का फैसला लिया है. उस्मानाबाद में एक रैली में उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश की आजादी की लड़ाई में शामिल होने वाली हस्तियों के नाम भले ही पाठ्यपुस्तकों से हटा दिए हों लेकिन हमारे दिलो-दिमाग से उनका नाम नहीं मिटा सकती है.

'क्या उद्धन ठाकरे इसे बर्दाश्त करेंगे?'
उप मुख्यमंत्री ने कहा, 'कर्नाटक में जब बीजेपी चुनाव हारी थी तो एमवीए नेताओं शरद पवार, नाना पटोले ने कहा था कि वे महाराष्ट्र में भी 'कर्नाटक पैटर्न' लागू करेंगे. अब कर्नाटक ने पुस्तकों से स्वतंत्रता सेनानियों के नाम हटाने और जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ बने कानून को वापस लेने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा, 'मैं उद्धव ठाकरे से पूछता हूं, क्या यह वही कर्नाटक पैटर्न है जिसे वे लोग महाराष्ट्र में लागू करने वाले हैं? क्या उद्धव ठाकरे इसे बर्दाश्त करेंगे? या फिर उन्हें घोषणा कर देनी चाहिए कि उन्होंने हिन्दुत्व की विचारधारा को त्याग दिया है.'

'हस्तियों को पुस्तकों से हटाया जा सकता है दिल से नहीं'
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (जिन्होंने पिछले साल ठाकरे के खिलाफ बगावत की) और बीजेपी बाल ठाकरे के हिन्दुत्व को फिर से जिंदा कर रहे हैं. इससे पहले मुंबई में फडणवीस ने कहा था कि दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में कांग्रेस की सत्ता में वापसी के बाद वहां स्कूल की पाठ्यपुस्तकों में संशोधन की पहले से ही उम्मीद थी. बीजेपी नेता ने कहा, 'कांग्रेस सावरकर और हेडगेवार को पाठ्यपुस्तकों से हटा सकती है, लेकिन लोगों के दिल और दिमाग से नहीं.'

यह भी पढ़ें: Maharashtra: मुंबई के स्कूल में अजान बजाने पर बवाल, अभिभावकों ने जताई नाराजगी, शिकायत के बाद टीचर सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी को दी नसीहत, 'अब आत्म-मंथन का वक्त'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी को दी नसीहत, 'अब आत्म-मंथन का वक्त'
जीशान सिद्दीकी को NCP में बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'अभी तय करना है लंबा सफर'
जीशान सिद्दीकी को NCP में बड़ी जिम्मेदारी, बोले- 'अभी तय करना है लंबा सफर'
Maharashtra MLC Election Results LIVE: महाराष्ट्र में एक MLC सीट पर जीता शिंदे गुट, एक पर BJP से मिली हार
LIVE: महाराष्ट्र में एक MLC सीट पर जीता शिंदे गुट, एक पर BJP से मिली हार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget