एक्सप्लोरर

Maharashtra: दिलचस्प सियासी तस्वीर! डिप्टी CM फडणवीस ने NCP नेता प्रफुल्ल पटेल को बताया 'भाई', मंच पर साथ दिखे

Praful Patel News: धन शोधन मामले में ईडी की जांच में प्रफुल्ल पटेल का नाम सामने आने के बाद देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पिछले साल मुंबई में एक आंदोलन किया था.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने गुरुवार (9 जनवरी) को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel) के साथ मंच साझा किया और उन्हें अपना ‘भाई’ करार दिया. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब एक दिन पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मादक पदार्थ तस्कर रहे इकबाल मिर्ची से जुड़े मामले में मुंबई में पटेल से जुड़ी एक संपत्ति को कुर्क किया है. गौरतलब है कि इकबाल मिर्ची की मौत हो चुकी है.

फडणवीस के इस कदम ने पार्टी को किया नाराज?
राज्य में गृह विभाग का प्रभार संभालने वाले फडणवीस और पटेल गोंदिया में आयोजित एक समारोह में एक साथ मंच पर नजर आए. फडणवीस के इस कदम से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के भीतर और बाहर नाखुशी देखी गई है. गौरतलब है कि मिर्ची के खिलाफ धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में पटेल का नाम सामने आने के बाद फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पिछले साल मुंबई में एक आंदोलन किया था. लेकिन, आज समारोह को संबोधित करते हुए फडणवीस ने पटेल को अपना ‘‘करीबी मित्र’’ और ‘‘भाई’’ बताया. दूसरी ओर, राकांपा सांसद ने फडणवीस को ‘‘दूरदर्शी नेता’’ करार दिया.

वैचारिक स्तर पर मतभेद, व्यक्तिगत स्तर पर दुश्मनी नहीं- फडणवीस
फडणवीस ने कहा, ‘‘जैसा कि मैं यहां हूं, स्वाभाविक रूप से मेरी उपस्थिति के बारे में बहुत सारी अटकलें होंगी. मैं (निमंत्रण के लिए) प्रफुल्ल पटेल को धन्यवाद देता हूं, जो मेरे करीबी दोस्त और भाई हैं लेकिन यह महाराष्ट्र की संस्कृति है, जहां हम वैचारिक स्तर पर मतभेद होने के बावजूद व्यक्तिगत स्तर पर दुश्मनी नहीं रखते हैं.’’ बता दें कि पटेल ने गोंदिया में छात्रों के एक समूह को सम्मानित करने के लिए समारोह आयोजित किया था. राकांपा नेता भंडारा-गोंदिया से लोकसभा के पूर्व सदस्य हैं और वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं.

यह भी पढ़ें: Eknath Shinde Birthday: जन्मदिन पर CM एकनाथ शिंदे ने काटा 50 किलो का केक, फिर इस पर हो गई सियासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget