एक्सप्लोरर

Maharashtra News: महाराष्ट्र में मंत्रियों को जल्द आवंटित किए जाएंगे प्रभार, डिप्टी सीएम फडणवीस ने कही ये बात

Maharashtra के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रियों के विभाग का बंटवारा जल्द किए जाने की बात कही है. उन्होंने किसानों को मुआवजे को लेकर भी बयान दिया है.

Portfolio Distribution In Maharashtra: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने शनिवार को कहा कि राज्य में नव नियुक्त मंत्रियों को जल्द उनके विभाग सौंपे जाएंगे. उन्होंने इसके साथ ही भरोसा दिलाया कि सरकार भारी बारिश की वजह से फसलों को हुए नुकसान के लिए राज्य के किसानों को जल्द ही मुआवजा देगी. यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए फडणवीस ने चंद्रशेखर बावनकुले को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई भी दी. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘नए मंत्रियों को जल्द ही प्रभार सौंपे जाएंगे.’’

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया था. उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 41 दिनों के बाद 18 मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया. नए मंत्रियों में नौ शिवसेना के बागी गुट के जबकि नौ भाजपा के हैं. इस मंत्रिमंडल विस्तार में किसी महिला को स्थान नहीं दिए जाने के कारण शिंदे की आलोचना भी हो रही है.

Crypto Fraud Mumbai: मशहूर सिंगर का नाम इस्तेमाल कर महिला के साथ हुई धोखाधड़ी, इस तरह से ठगे गए 40 लाख रुपये

सभी 20 मंत्री हैं करोड़पति

बता दें कि सीएम एकनाथ शिंदे की जहां एक ओर कैबिनेट में फिलहाल किसी महिला मंत्री के न होने से सरकार की आलोचना हो रही है, वहीं मंत्रियों से जुड़े कई तथ्य भी सामने आ रहे हैं. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बीजेपी के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की 18 सदस्यीय 'मिनी-कैबिनेट' में दोनों को लेकर कुल 20 'करोड़पति' मंत्रियों में से 75 फीसदी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, कुल 15 मंत्रियों ने आपराधिक मामलों की घोषणा की है, जिसमें शिंदे समूह शिवसेना के सात और बीजेपी के आठ मंत्री शामिल हैं. 20 करोड़पतियों में से बीजेपी के मंगल प्रभात लोढ़ा 441.65 करोड़ रुपये की संपत्ति और 283.36 करोड़ रुपये की देनदारियों के साथ मंत्रियों में सबसे अमीर हैं. सबसे गरीब मंत्रियों में बीजेपी के संदीपनराव ए. भुमरे हैं, जिनके पास 2.92 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

Maharashtra News: बीजेपी ने आशीष शेलार को फिर से सौंपी मुंबई की कमान, बीएमसी चुनावों में पार्टी को दिलाई थी बड़ी बढ़त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget