एक्सप्लोरर

महानंद डेयरी पर विपक्ष के दावे को अजित पवार ने बताया झूठ, कहा- 'नुकसान झेलना पड़ा लेकिन...'

Mahanand Dairy: महाराष्ट्र की महानंद डेयरी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच संग्राम छिड़ा हुआ है. विपक्ष के आरोपों के बीच डिप्टी सीएम अजित पवार की प्रतिक्रिया आई है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) ने शुक्रवार को महानंद डेयरी (Mahanand Dairy) को लेकर विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए विपक्ष सरकारी उपक्रम महानंद डेयरी को लेकर झूठे आरोप लगा रही है. अजित पवार ने छत्रपति सांभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar) में विभिन्न विभागों और स्थानीय निकायों के जिला स्तरीय बैठक की. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष पर निशाना साधा. अजित पवार ने कहा, ''विपक्ष ने आरोप लगाया कि महानंद को गुजरात के आनंद स्थित नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड को सौंपा जा रहा है, जो कि बिल्कुल झूठ है.''

महानंद, महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क फेडरेशन लिमिटेड का उपक्रम है. हाल के समय में इसे नुकसान झेलना पड़ा है. डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा, ''मैं भी महानंद का निदेशक रह चुका हूं. उस वक्त संस्था का फिक्स्ड डिपॉडिट 150 करोड़ रुपये हो गया था. हालांकि दूध उत्पादकों द्वारा चुने गए प्रबंधक बाद में महानंद को हैंडल नहीं कर पाए. हमने मिल्क पाउडर बनाकर महानंद को नुकसान से निपटने के लिए प्रोत्साहित किया था. लेकिन यह काम नहीं आया. राज्य सरकार आगे महानंद पर निर्णय लेगी.''

निदेशकों का जबरन इस्तीफा लेने के आरोपों पर यह बोले अजित पवार
दरअसल, विपक्ष का यह दावा है कि महाराष्ट्र की सरकार महानंद को गुजरात स्थित इकाई को दे रही है जो कि राजनीति से प्रेरित है. विपक्ष ने तो यहां तक आरोप लगाए हैं कि महानंद के निदेशकों पर दबाव डालकर उनका इस्तीफा लिया गया है. अजित पवार ने इन आरोपों का भी जवाब दिया है. अजित पवार ने कहा, ''अगर ऐसा कुछ है, तो उन्हें पुलिस के पास जाना चाहिए और शिकायत दर्ज करानी चाहिए.'' डिप्टी सीएम अजित पवार ने छत्रपति सांभाजीनगर में जायकवाड़ी डैम के पाइपलाइन स्कीम पर भी बात की. डिप्टी सीएम ने कहा, ''अगर हम करीब 800 करोड़ का सॉफ्ट लोन दें तो शासकीय इकाई यानी कि नगर निगम उसे वापस नहीं कर पाएगी. राज्य की कैबिनेट इस पर आगे फैसला करेगी.''

ये भी पढ़ें- Ideas of India 2024: क्या उद्धव ठाकरे की शिवसेना से गठबंधन करेगी BJP? देवेंद्र फडणवीस ने साफ किए इरादे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget