एक्सप्लोरर

Maharashtra: अजित पवार ने क्यों किया हेमा मालिनी और सनी देओल का जिक्र, किस पर साधा निशाना?

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बताया कि आखिर राजनीतिक पार्टियां किसी मशहूर हस्ती को चुनाव के मैदान में क्यों उतारती है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) ने सोमवार को अभिनेता और शरद पवार गुट के सांसद अमोल कोल्हे (Amol Kolhe) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर राजनीतिक पार्टियों को लगता है कि विरोधी दल के प्रत्याशियों को नहीं हराया जा सकता है तो वे उनके खिलाफ मशहूर हस्तियों को चुनाव में उतारते हैं. पुणे जिले में अमोल कोल्हे के निर्वाचन क्षेत्र शिरूर में किसानों की एक बैठक को संबोधित करते हुए अजित पवार ने कहा कि ''ऱाजनीति सांसद (कोल्हे) की विशेष योग्यता नहीं है क्योंकि उन्होंने अपने कार्यकाल के दो साल बाद ही इस्तीफे की पेशकश कर दी थी. मैं कोल्हे को दूसरी पार्टी से लाया था और उन्हें टिकट दिया. इसके बाद एनसीपी के नेता दिलीप वाल्से पाटिल के साथ मिलकर कोल्हे को 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने की जिम्मेदारी ली थी.''

अजित पवार ने आगे कहा कि ''हमें कोल्हे योग्य लगे थे लेकिन दो साल बाद वह मेरे पास आए और यह कहते हुए इस्तीफा देने की पेशकश की कि उनका एक्टिंग करियर प्रभावित हो रहा है. पिछले चार साल से निर्वाचन क्षेत्र से नदारद रहने के कारण लोग अब सवाल पूछने लगे हैं." उन्होंने कहा कि यदि राजनीतिक पार्टियों को विरोधी दल का कोई विशेष प्रत्याशी अजेय लगता है तो वे जनता से जुड़ने की क्षमता के कारण मशहूर हस्तियों को मैदान में उतारते हैं. डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि एक्ट्रेस हेमा मालिनी चुनाव लड़ती हैं और जीतती हैं. सनी देओल और गोविंदा को भी मैदान में उतारा गया. एक्टर राजेश खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन भी चुनाव लड़ चुके हैं. 

बिना क्षमता टिकट देना हमारी भी गलती- अजित पवार
बता दें कि बीजेपी ने हेमा मालिनी को एकबार फिर उत्तर प्रदेश के मथुरा से मैदान में उतारा है जबकि सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी के सांसद हैं. अजित पवार ने कहा कि मुद्दा यह है कि क्या ये हस्तियां उनके क्षेत्रों में विकास के कार्य करने के इच्छुक हैं. लोगों को मशहूर हस्तियां योग्य लगते हैं और वे उनके लिए वोट करते हैं. ये हम राजनीतिज्ञों की भी गलती है कि हम उनकी क्षमता को जाने बिना उन्हें मैदान में उतार देते हैं. 

ये भी पढ़ें- Maharashtra Politics: 'अशोक चव्हाण ने भ्रष्टाचार किया या नहीं?', सुप्रिया सुले का BJP पर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget