एक्सप्लोरर

'देवेंद्र फडणवीस चाहते थे निर्विरोध चुनाव', बारामती शुगर मिल जीतने के बाद अजित पवार का बड़ा खुलासा

Ajit Pawar: बारामती शुगर मिल चुनाव को लेकर अजित पवार ने खुलासा किया कि देवेंद्र फडणवीस इसे निर्विरोध करवाना चाहते थे. NCP (SP) से सहमति न बनने पर चुनाव लड़ा गया और अजीत पैनल ने 20 सीटें जीतीं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP प्रमुख अजित पवार ने शनिवार (28 जून) को एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बारामती स्थित मालेगांव सहकारी शुगर मिल के चुनाव को निर्विरोध करवाना चाहते थे.

बारामती में पत्रकारों से बात करते हुए अजित पवार ने बताया कि उन्होंने एनसीपी (शरद पवार गुट) को तीन सीटों का प्रस्ताव दिया था, लेकिन विपक्षी गुट ने इससे अधिक सीटों की मांग की.

मालेगांव शुगर मिल चुनाव में अजित पवार गुट ने 20 सीटों पर दर्ज की जीत

बुधवार (25 जून) को हुए चुनाव में अजित पवार समर्थित पैनल ने 21 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज कर चुनावी बाजी अपने नाम कर ली. वहीं, शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (SP) एक भी सीट नहीं जीत सकी. एक अन्य पैनल, जिसकी अगुवाई चंद्रराव तावरे कर रहे थे, केवल एक सीट जीत सका. पीटीआई के अनुसार, अजित पवार ने बताया कि मुख्यमंत्री फडणवीस चाहते थे कि उनके और तावरे के पैनल को दस-दस सीटें दी जाएं और एक सीट नामांकित सदस्य के लिए छोड़ी जाए, लेकिन आपसी सहमति नहीं बन सकी.

NCP (SP) ने 6 सीटों की कि थी मांग- अजित पवार

अजित पवार ने दावा किया कि एनसीपी (SP) ने छह सीटों की मांग रखी थी, जबकि उन्होंने केवल दो सीटों के साथ एक को-ऑप्टेड सीट देने का प्रस्ताव दिया था. लेकिन विपक्षी पैनल इससे संतुष्ट नहीं हुआ. बातचीत और मुख्यमंत्री की कोशिशों के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल पाया. इसी वजह से दोनों पक्षों ने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया और मुकाबला मतदान तक पहुंच गया.

यह चुनाव अजित पवार और शरद पवार के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया था, जिसे रविवार को संपन्न कराया गया. चुनाव परिणामों ने जहां अजित पवार की राजनीतिक पकड़ को और मजबूत किया, वहीं शरद पवार गुट के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है. इस नतीजे ने बारामती की राजनीति में बदलते समीकरणों की ओर भी इशारा किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी, संजय राउत बोले- 'वापस मौका मिला है...'
BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी, संजय राउत बोले- 'वापस मौका मिला है...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget