एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के विकास में अर्बन बैंकों की बहुत बड़ी भूमिका, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की तारीफ

Maharashtra News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में वर्धमान अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की रजत जयंती पर बैंक की वित्तीय पारदर्शिता की सराहना की. उन्होंने सहकारी बैंकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी.

Silver Jubilee of Wardhaman Urban Co-operative Bank: वर्धमान अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक ने 28 जून को अपने 25 साल पूरे कर लिए. वर्धमान अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की रजत जयंती समारोह के अवसर पर नागपुर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की.

इस मौके पर उन्होंने महाराष्ट्र के विकास में अर्बन बैंकों की भूमिकाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वर्धमान अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की उम्र और मेरी विधानसभा में उम्र एक जैसी है. 7 अक्टूबर 1999 को मैं विधानसभा में चुनकर गया और 11 अक्टूबर के दिन यह बैंक स्थापित हुई. इसलिए मेरी भी विधानसभा में रजत जयंती चल रही है.

'पहचान वाले' को कर्ज देने में सावधानी बरतें- CM

फडणवीस ने सहकारी बैंकों को सुझाव देते हुए कहा कि किसी भी 'पहचान वाले' व्यक्ति को कर्ज देने से पहले उसकी वास्तविक पहचान और आर्थिक स्थिति को अच्छी तरह परखना जरूरी है, क्योंकि डिफॉल्ट की आशंका हमेशा बनी रहती है. उन्होंने वर्धमान बैंक की सराहना करते हुए बताया कि इसका नेट NPA शून्य है और ग्रॉस NPA 1% से भी कम है, जो बैंकिंग क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि बैंक ने बड़े कॉर्पोरेट बैंकों की आक्रामक नीतियों के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया है.

COVID के अलावा बैंक ने लगातार 15% लाभांश दिया है- CM

मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा कि महाराष्ट्र के विकास में अर्बन बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि “वर्धमान” का अर्थ ही समृद्ध होना है, और यह बैंक उस नाम के अनुरूप काम कर रही है. उन्होंने बताया कि COVID काल को छोड़कर बैंक ने लगातार 15% लाभांश (डिविडेंड) दिया है, जो सहकारी बैंकिंग जगत के लिए एक मिसाल है. बैंक के कर्मचारियों और प्रबंधन की ईमानदारी, पारदर्शिता और जनता के विश्वास ने इसे इस मुकाम तक पहुंचाया है.

समारोह के दौरान फडणवीस ने कहा कि वित्तीय संस्थाएं किसी भी समाज की प्रगति का आधार होती हैं और वर्धमान बैंक ने उद्यमियों को समय पर सहायता देकर उन्हें आगे बढ़ने में मदद की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत $9 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है. ऐसे में वर्धमान जैसे संस्थानों को दूरदर्शी और नवाचारी सोच अपनाकर इस आर्थिक दौड़ में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए.

इस अवसर पर राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर, पूर्व सांसद अजय संचेती, पूर्व विधायक सागर मेघे, पगारिया समूह के अध्यक्ष उज्ज्वल पगारिया, वर्धमान अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अनिल पारख समेत अन्य मान्यवर उपस्थित रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को ले जाने के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, शरद पवार गुट के छात्र नेता डिटेन
सोनम वांगचुक को ले जाने के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, शरद पवार गुट के छात्र नेता डिटेन
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget