एक्सप्लोरर

Imran Pratapgarhi: 'कई सदियों तक कोई अतीक अहमद नहीं होगा', जानें- कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने ऐसा क्यों कहा?

Imran Pratapgarhi Viral Video: अतीक अहमद से किसी भी कनेक्शन को लेकर इमरान कहते हैं कि, इलाहाबाद से मैंने पढ़ाई की है, वो वहीं से सांसद थे. अतीक के साथ ही कई राजनेताओं से मेरा मिलना जुलना रहा है.

Imran Pratapgarhi Viral Video on Atiq Ahmed: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद कांग्रेस राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में इमरान प्रतापगढ़ी माफिया अतीक की तारीफ में लाइने पढ़ते हुए दिख रहे हैं. इस वायरल वीडियो को बीजेपी नेताओं ने शेयर कर इमरान प्रतापगढ़ी और कांग्रेस पर निशाना साधा था.
 
क्या बोले इमरान प्रतापगढ़ी
आपको बता दें कि वायरल हो रहा वीडियो करीब 7 साल पुराना बताया जा रहा है. इस वीडियो में इमरान प्रतापगढ़ी माफिया अतीक अहमद की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वह कहते हैं कि, 'कभी भी रद नहीं होगा, तेरे कद के बराबर अब किसी का कद नहीं होगा, इलाहाबाद वालों मेरी बात याद रखना तुम, कई सदियों तक कोई अतीक अहमद नहीं होगा.'

वहीं अब कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी इस वीडियो को लेकर बताते हैं कि, 'यह वीडियो बहुत पुराना है और मैं मंच पर कविता सुनाने से पहले सिर्फ अतिथियों के बारे में बोल रहा था. अगर मैं कहूं तो मंच पर कविता सुनाने से पहले हर कवि महौल बनाता है. वहीं अतीक अहमद से किसी भी कनेक्शन को लेकर इमरान कहते हैं कि, इलाहाबाद से मैंने पढ़ाई की है, वो वहीं से सांसद थे. अतीक के साथ ही कई और राजनेताओं से मेरा मिलना जुलना रहा है.'

वीडियो के बाद फोटो वायरल
दरअसल, वीडियों के बाद माफिया डॉन अतीक अहमद के साथ कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की एक फोटो वायरल होने पर इनके संबंधों पर सवाल खड़ा हो गया है. इस वायरल फोटो में कांग्रेस सांसद माफिया अतीक अहमद और अशरफ के साथ नजर आ रहे हैं. बता दें कि, 22 अप्रैल 2015 को यह तस्वीर इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी. अब उसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पर बीजेपी ने कांग्रेस सांसद को निशाने पर ले लिया है. बीजेपी सांसद और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने इमरान प्रतापगढ़ी को घेरा है. दरअसल, कांग्रेस सांसद इन दिनों कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार मैदान में उतरे हैं.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: 'नवी मुंबई त्रासदी में 50-75 लोगों की मौत', संजय राउत के इस दावे से सनसनी, टेंशन में शिंदे सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget