एक्सप्लोरर

अशोक गहलोत-सचिन पायलट को कांग्रेस ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, महाराष्ट्र में साथ करेंगे काम

Maharashtra Assembly Election 2024: कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए अपने वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है. कांग्रेस ने महाराष्ट्र के सभी रीजन के लिए अलग-अलग पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.

tMaharashtra News: महाराष्ट्र में चुनाव की घोषणा की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस ने राज्य के विभिन्न रीजन के लिए अपना वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है. राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट  (Sachin Pilot) को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एआईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक और स्टेट इलेक्शन सीनियर को-ऑर्डिनेटर को नियुक्त किया है. मुंबई और कोंकण, विदर्भ (अमरावती और नागपुर), मराठवाड़ा, वेस्टर्न महाराष्ट्र, नॉर्थ महाराष्ट्र के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

पांच क्षेत्रों में नियुक्त किए वरिष्ठ पर्यवेक्षक

मुंबई और कोंकण क्षेत्र : अशोक गहलोत, जी परमेश्वर

मराठवाड़ा : सचिन पायलट, उत्तम रेड्डी

विदर्भ : भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी, उमंग सिंघार

पश्चिम महाराष्ट्र : टीएस सिंह देव, एमबी पाटिल

उत्तर महाराष्ट्र : नासिर हुसैन, अनसूया सीताक्का

अशोक गहलोत : राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं. उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था. इससे पहले पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी का भी विशेष पर्यवेक्षक बनाया था.

जी परमेश्वर : जी परेमेश्वरा कर्नाटक  के गृह मंत्री हैं. वह कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भी रहे हैं. 

सचिन पायलट: ऱाजस्थान के टोंक से विधायक सचिन पायलट के पास राजनीति का लंबा अनुभव है. वह अशोक गहलोत सरकार में डिप्टी सीएम रहे हैं. उनके पास केंद्र में भी काम करने का अनुभव है.

भूपेश बघेल: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस ने फिर बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्हें इससे पहले लोकसभा चुनाव में रायबरेली का विशेष पर्यवेक्षक बनाया गया था. 

चरणजीत सिंह चन्नी: चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पूर्व सीएम हैं. उन्हें इससे पहले जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का विशेष पर्यवेक्षक बनाया गया था.

टीएस  सिंहदेव: छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव कांग्रेस के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं. टीएस सिंह देव को कांग्रेस ने मेनिफेस्टो कमेटी का मेंबर भी बनाया है.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में महायुति और MVA में सीट शेयरिंग पर बन गई बात! बीजेपी-कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget