एक्सप्लोरर

नवी मुंबई में 'कोल्डप्ले कॉन्सर्ट' में होगी कड़ी सुरक्षा, इतने हजार पुलिसकर्मी किए जाएंगे तैनात

Coldplay Concert: अपने 'म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर' के हिस्से के रूप में ब्रिटिश रॉक ग्रुप कोल्डप्ले 18, 19 और 21 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में तीन शो करेगा.

Coldplay Concert In Navi Mumbai: दुनियाभर में फैंस को दीवाना बनाने वाला बैंड कोल्डप्ले नवी मुंबई में अपना कॉन्सर्ट करने जा रहा है. वहीं नवी मुंबई में 'कोल्डप्ले कॉन्सर्ट' के दौरान कानून व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं. शुक्रवार (17 जनवरी) को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कॉन्सर्ट के लिए लगभग एक हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे.

दरअसल, अपने 'म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर' के हिस्से के रूप में ब्रिटिश रॉक ग्रुप कोल्डप्ले 18, 19 और 21 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में तीन शो करेगा. नवी मुंबई पुलिस ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि इस कार्यक्रम में लगभग 45,000 फैंस के शामिल होने की उम्मीद है, जिसके लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

कहां कितने पुलिसकर्मी होंगे तैनात?
इसमें कहा गया कि हर दिन 70 अधिकारी और 434 पुलिसकर्मी स्टेडियम के अंदर तैनात रहेंगे, जबकि स्टेडियम के बाहर 21 अधिकारी और 440 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. प्रेस रिलीज के मुताबिक इन दिनों में उरण, न्हावाशेवा, पुणे और ठाणे से भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

भारी वाहनों की आवाजादी पर रहेगी रोक
ठाणे शहर पुलिस ने भी इसी तरह के निर्देश जारी किए हैं, जिससे उसके अधिकार क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित हो गई है. विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग क्षेत्रों की भी व्यवस्था होगी.

वहीं ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के इस कॉन्सर्ट में 'खो गए हम कहां', 'लव यू जिंदगी', 'हीरिए', 'रांझा' और 'साहिबा' जैसे गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाली गीतकार-गायिका जसलीन रॉयल गेस्ट के रूप में शामिल होंगी. साथ ही वह 25 जनवरी और 26 जनवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बैंड के साथ परफॉर्म भी करेंगी.

जसलीन रॉयल ने एक बयान में कहा था, "मैं कोल्डप्ले के साथ मंच शेयर करने के लिए रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रही हूं. उनका संगीत मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा रहा है और मैं भारत में अपने अविश्वसनीय प्रशंसकों के लिए प्रदर्शन करने का इंतजार नहीं कर सकती."

ये भी पढ़ें

Saif Ali Khan Attacked: महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट बोले, 'सैफ अली खान के बहाने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, 'जिन्हें हम देश का भविष्य...'
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, 'जिन्हें हम देश का भविष्य...'
ऑनलाइन लूडो से शुरू हुई दोस्ती, 10.5 लाख लेकर भागी नाबालिग; पुलिस ने इंस्टाग्राम पोस्ट से पकड़ा
ऑनलाइन लूडो से शुरू हुई दोस्ती, 10.5 लाख लेकर भागी नाबालिग; पुलिस ने इंस्टाग्राम पोस्ट से पकड़ा
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
पुणे में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, गैस लीक होने से हुआ बड़ा धमाका
पुणे में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, गैस लीक होने से हुआ बड़ा धमाका

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
Australia Study Scholarship: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
Embed widget