एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan Attacked: महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट बोले, 'सैफ अली खान के बहाने...'

Saif Ali Khan Attack: महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि सैफ अली खान पर हुए हमले के आरोपियों को पकड़ना राज्य सरकार की ड्यूटी है और वो काम कर रही है. विपक्ष की ओर से सिर्फ राजनीति की जा रही है.

Sanjay Shirsat On Saif Ali Khan: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने सैफ अली खान पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सैफ अली खान के बहाने मुस्लिम राजनीति की जा रही है. उन्होंने कहा है कि सैफ अली खान हों या कोई और हो, जिस किसी पर हमला होता है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. उसे कोई भी सपोर्ट नहीं करेगा, इसकी निंदा ही करेगा. 

महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा, "आरोपियों को पकड़ना राज्य सरकार का कर्तव्य है और वो इसे लेकर काम कर रही है. जाति के नाम पर विपक्ष की ओर से सिर्फ राजनीति करना अब आम हो गया है. जात-जात में तनाव बढ़ाना और अपनी राजनीति करना उनका एजेंडा है, इसलिए उनकी बातों को हम कभी ज्यादा महत्व नहीं देते हैं. 

संजय शिरसाट का विपक्ष पर हमला

उन्होंने आगे कहा, ''विपक्ष की बातों से हमें कोई लेना-देना नहीं है. वे हर चीज को जाति के चश्मे से देखते हैं और अपनी राजनीति के लिए समाज को बदनाम करते हैं. सरकार अपना काम पूरा करेगी. मुंबई पुलिस इसके पीछे लगी है, शायद एक आरोपी भी पकड़ा गया है.''

सैफ अली खान हमला मामले में आया नया वीडियो

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले में शुक्रवार (17 जनवरी) को एक नया वीडियो सामने आया, जिसमें संदिग्ध को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनकी इमारत में ऊपर की मंजिल पर जाते हुए दिखाया गया है, वो अपना चेहरा ढका हुआ है और एक बैग ले रखा है.

अभिनेता सैफ अली खान (54) को गुरुवार तड़के बांद्रा में उनके 12वीं मंजिल के फ्लैट पर एक शख्स ने उन पर चाकू से कई बार हमला किया था. गर्दन सहित कई जगहों पर चाकू से वार में जख्मी अभिनेता की लीलावती अस्पताल में इमरजेंसी सर्जरी की गई. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, हमलावर को अभिनेता के घर में घुसने से पहले देर रात 1.37 बजे सावधानी से सीढ़ियां चढ़ते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया है. 

गुरुवार को सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज में हमलावर लाल स्कार्फ पहने हुए और एक बैकपैक लेकर 'सतगुरु शरण बिल्डिंग की छठी मंजिल से सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था. पहले फुटेज में उसका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था. 

मुंबई पुलिस की 35 टीमें गठित

एक अधिकारी ने कहा कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन हमलावर जैसा दिखने वाले एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर मुंबई पुलिस की 35 टीमें गठित की गई हैं. इसमें 20 लोकल पुलिस की टीमें और 15 क्राइम ब्रांच की टीम है. 

ये भी पढ़ें: सैफ अली खान पर हमले के पीछे अंडरवर्ल्ड गैंग का हाथ? महाराष्ट्र के गृहराज्य मंत्री की दो टूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget