एक्सप्लोरर

CM एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत की लोकसभा सीट के लिए BJP ने बनाया ये प्लान, पढ़ें पूरी खबर

Maharashtra Politics: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में जीत के लिहाज से कुल 18 कमजोर सीटों की लिस्ट जारी की है. वहीं इन सीटों पर जीत के लिए पार्टी विशेष कार्य योजना की तैयारी करने की बात कह रही है.

Maharashtra News: बीजेपी अपने सहयोगी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के बेटे श्रीकांत शिंदे की लोक सभा सीट कल्याण (Kalyan) को 2024 लोक सभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर अपने लिए कमजोर मान कर इस पर जीत हासिल करने के लिए खास तैयारी कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी (BJP) ने लोक सभा चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र में जिन 18 सीटों को अपने लिए कमजोर सीटों की लिस्ट में शामिल किया है, उसमें कल्याण लोक सभा सीट भी शामिल है जहां से वर्तमान में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) सांसद हैं.

18 कमजोर सीटों की लिस्ट में शामिल कल्याण लोकसभा सीट
पेशे से मेडिकल व्यवसायी श्रीकांत एकनाथ शिंदे कल्याण लोक सभा से 2014 और 2019 में लगातार दो बार लोक सभा का चुनाव जीत चुके हैं लेकिन बीजेपी ने 2024 लोक सभा चुनाव के मद्देनजर उनकी सीट को अपने लिए कमजोर माने जाने वाली 18 लोक सभा सीटों की लिस्ट में शामिल किया हुआ है.

कमजोर सीटों पर जीत की विशेष तैयारी में जुटी बीजेपी
दरअसल, राज्य में लोकसभा की सभी 48 सीटों पर जीत हासिल करने की तैयारी कर रही बीजेपी ने सीट विशेष के तमाम समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उन 18 लोक सभा सीटों की एक लिस्ट तैयारी की है जिसे वो अपने लिए कमजोर मान कर चल रही है. इन लोक सभा क्षेत्रों में विशेष तौर पर केंद्रीय मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं और पूर्णकालिक प्रचारकों की तैनाती और लोक सभा प्रवास योजनाओं जैसे कदमों के जरिए पार्टी जीत हासिल करने की विशेष योजना को अमली जामा पहनाने का प्रयास कर रही है.

लिस्ट में शिंदे गुट की कुल आठ सीटें
बीजेपी की इस लिस्ट में सीएम शिंदे के बेटे की लोक सभा सीट कल्याण के अलावा शिंदे गुट की सात अन्य ( कुल मिलाकर आठ) लोक सभा सीट - शिरडी, बुलढाणा, कोल्हापुर, पालघर, हिंगोली, मुम्बई दक्षिण मध्य और हातकनंगले सीट शामिल हैं।

कमजोर सीटों की लिस्ट में शरद पवार परिवार का गढ़ माने जाने वाली बारामती (जहां से वर्तमान में सुप्रिया सुले सांसद हैं) और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के कब्जे वाली सीट औरंगाबाद भी शामिल है. सबसे दिलचस्प तथ्य तो यह है बीजेपी ने कमजोर सीटों की इस लिस्ट में उस माधा लोक सभा सीट को शामिल किया है, जहां पर वर्तमान में बीजेपी का ही सांसद है.

18 कमजोर सीटों की इस लिस्ट का गहराई से विश्लेषण करने पर यह पता लगता है कि बीजेपी शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस के कब्जे वाली चारों लोक सभा सीटों, उद्धव ठाकरे गुट के सांसदों वाली तीन, कांग्रेस के कब्जे वाली एक और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के कब्जे वाली एक लोक सभा सीट के साथ-साथ अपने सहयोगी एकनाथ शिंदे गुट के कब्जे वाली आठ और स्वयं के कब्जे वाली एक लोक सभा सीट को कमजोर मान कर चल रही है.

शाह ने किया था सभी 48 सीटों पर जीत का दावा
महाराष्ट्र के अपने दौरे के दौरान हाल ही में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2024 में राज्य की सभी 48 लोक सभा सीटों को जीतने का दावा किया था. अपने सहयोगी एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर शाह के इस दावे को जमीनी धरातल पर सच साबित करने के लिए बीजेपी इन 18 कमजोर सीटों पर विशेष तैयारी कर रही है.

यह भी पढ़ें:

Shiv Sena Symbol Row: शिंदे और उनके खेमे के विधायकों की अयोग्यता पर हो फैसला, उद्धव गुट ने SC से किया अनुरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget