एक्सप्लोरर

Maharashtra: CM शिंदे ने तोड़ी चुप्पी- 'मेरे बारे में अफवाह फैलाई जा रही है, अजित पवार के साथ आने से...'

Eknath Shinde on Ajit Pawar: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का कहना है कि एनसीपी नेता अजित पवार के सरकार में शामिल होने से अब गठबंधन के विधायकों की संख्या बढ़ गई है.

Maharashtra News: एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) के महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के गुट वाली शिवसेना (Shiv Sena) में भी हलचल मची हुई है. इसको लेकर शिवसेना-यूबीटी ग्रुप के नेताओं का बयान भी सामने आ रहा है. वहीं अब इसको लेकर खुद सीएम शिंदे की प्रतिक्रिया सामने आई है. सीएम शिंदे ने कहा कि मेरे नाराज होने की अफवाह फैलाई जा रही है. 

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, ''जो लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि मैं नाराज हूं. यह सिर्फ अफवाह है इस पर ध्यान न दिया जाए. अजित (पवार) जी के हमारे गठबंधन के साथ में आने के बाद अब हमें 200 से भी अधिक विधायकों का समर्थन प्राप्त है. पीएम मोदी जी के कार्यों से प्रभावित होकर अजित पवार हमारे गठबंधन के साथ आए हैं. मैं तो अपना काम कर रहा हूं. हमारे गठबंधन के कार्यों से प्रभावित होकर अजित हमारे साथ आए हैं.''

अजित दादा भी डबल इंजन के विचार को मानते हैं- सीएम शिंदे
सीएम एकनाथ शिंदे ने आरोप लगाया कि विरोधी उनको लेकर अफवाह फैला रहे हैं और उनका निशाना शिवसेना-यूबीटी के नेता थे. सीएम शिंदे ने कहा, "राज्य में जो डबल इंजन की सरकार हम कहते हैं, अजित दादा के भी वही विचार हैं. इसलिए वह साथ में आए. आगे तो और काम होगा. मजबूती से काम होगा.यह तो सब अफवाह है. उनकी पार्टी (शिवेसना-यूबीटी) की जो हालत है, वो हालत उन्हें देखना चाहिए, आत्म निरीक्षण करना चाहिए. दूसरा का घर देखने से पहले अपना घर देखना चाहिए कि ठीक है या नहीं. उनके रवैयै से उनका घर टूट गया है.हमलोग काम किए जा रहे हैं."

हमारे काम से विरोधियों के पेट में दर्द - सीएम शिंदे
सीएम शिंदे ने आगे कहा, ''मेरी भी विधायकों और सांसदों से बैठक हुई. पहले से ही वो (शिवसेना-यूबीटी) लोग कह रहे हैं कि सरकार जाएगी. तब भी जब शपथ भी नहीं हुआ था. दिन पर दिन यह सरकार मजबूत हो रही है. आज हमारे विधायक 200 के पार हो गए हैं. हमें पीएम मोदी का सपोर्ट है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी ध्यान देते हैं. जो भी हमारा प्रस्ताव जाता है, मान लिया जाता है. डबल इंजन की सरकार मजबूती से काम कर रही है इसलिए इनके पेट में दर्द हो रहा है.''

Maharashtra: उद्धव गुट के सांसद का बड़ा दावा- ' शिंदे गुट की शिवसेना के नाराज MLA मातोश्री को भेज रहे मैसेज'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget