एक्सप्लोरर

Maharashtra: उद्धव गुट के सांसद का बड़ा दावा- ' शिंदे गुट की शिवसेना के नाराज MLA मातोश्री को भेज रहे मैसेज'

Maharashtra NCP Crisis: महाराष्ट्र में एनसीपी में गहराए संकट के बीच अब सीएम शिंदे गुट की शिवसेना में भी खलबली मची हुई है. बताया जा रहा है कि कुछ विधायक अजित पवार के सरकार में शामिल होने से नाखुश हैं.

Maharashtra News: सांसद विनायक राउत (Vinayak Raut) ने गुरुवार को यह दावा किया कि एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) के साथ पार्टी के आठ अन्य विधायकों के राज्य सरकार में शामिल होने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना (Shiv Sena) के विधायकों ने बगावत शुरू कर दी है.  उन्होंने यहां तक दावा किया कि शिंदे गुट से कुछ विधायक मेसेज भेज रहे हैं कि वे 'मातोश्री' से माफी मांगना चाहते हैं.

सांसद विनायक राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ''शिवसेना के कई विधायकों ने कहा है कि अगर 'मातोश्री' उनसे संपर्क करता है तो वे सकारात्मक जवाब देंगे." उधर, शिवसेना के विधायकों का कहना है कि रविवार को अजित पवार के गठबंधन वाली सरकार में शामिल होने के बाद सीएम शिंदे विधायकों की चिंताओं को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं और उन्होंने आश्वस्त किया है कि चिंता की कोई बात नहीं है. 

विनायक राउत ने शिवसेना विधायकों के लिए किया यह दावा
उधर, विनायक राउत ने कहा कि जिस दिन अजीत दादा सरकार में शामिल हुए, शिंदे गुट के विधायकों ने विद्रोह करना शुरू कर दिया. पश्चिमी महाराष्ट्र, उत्तरी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कई (शिंदे ब्लॉक) विधायकों के मेसेज आने लगे हैं और उनका कहना है कि वे 'मातोश्री' से माफी मांगना चाहते हैं और शिवसेना यूबीटी में जाना चाहते हैं. शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर ने बुधवार को कहा था कि अजित पवार गुट को मंत्रिमंडल में शामिल करने से बीजेपी और शिवसेना के मंत्री पद के दावेदारों की संभावनाएं धूमिल हो गई हैं  जिससे उनमें से कुछ नाराज भी हैं.

एक साल पहले गिरी थी एमवीए की सरकार
बता दें कि पिछले साल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 40 विधायकों ने शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया था जिससे पार्टी दो हिस्से में बंट गई थी. इसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी और एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी. 

य़े भी पढ़ें- Maharashtra Politics: अजित पवार की एंट्री से बीजेपी में खुशी तो शिवसेना में टेंशन क्यों? सीएम शिंदे ने कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget