एक्सप्लोरर

Maharashtra: शिवसेना के विज्ञापन पर CM एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'ये सरकार...'

Maharashtra News: शिवसेना की तरफ से जारी विज्ञापन में कहा गया है कि सीएम एकनाथ शिंदे को देवेंद्र फडणवीस की तुलना में ज्यादा लोग सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं. अब सीएम ने भी प्रतिक्रिया दी.

Maharashtra Politics: शिवसेना की तरफ से जारी विज्ञापन पर सीएम एकनाथ शिंदे की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि ये सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चल रही है. उन्होंने कहा कि देश में ही नहीं दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी को पसंद किया गया है. आज देखा जाए तो कई बड़े देशों की अर्थव्यवस्था भी चरमरा गई है. लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था को दसवें नंबर से पांचवे नंबर पर लाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है. इसलिए वो पूरी दुनिया में नंबर वन हैं. राज्य भी आगे बढ़ रहा है. डबल इंजन की सरकार की वजह से हमारे राज्य को भी बहुत फायदा हो रहा है. मैं प्रधानमंत्री मोदी का तहे दिल से अभिनंदन करता हूं. उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में शिवसेना और बीजेपी मजबूती से लड़ेगी.

दरअसल, शिवसेना ने सीएम शिंदे को मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस की तुलना में अधिक लोगों की पसंद वाला नेता दर्शाया गया है. विज्ञापन के मुताबिक, महाराष्ट्र के 26.1 फीसदी लोग एकनाथ शिंदे को और 23.2 फीसदी लोग देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं. विज्ञापन में ये भी लिखा है, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जोड़ी के महाराष्ट्र में किए गए जनकल्याण के प्रकल्पों ने उन्हें वर्तमान में एक सर्वेक्षण में सर्वोच्च स्थान दिलाया है." शिवसेना ने अपने इस विज्ञापन का शीर्षक 'देश में मोदी, महाराष्ट्र में शिंदे' दिया है.  

विज्ञापन की चर्चा के बीच महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंद ने अहम फैसला लिया है. मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि अभी तक काफी बारिश में हुए फसलों के नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा दी जाती थी. लेकिन थोड़ी-थोड़ी बारिश में ख़राब होने वाली फसलों की भरपाई नहीं होती थी. इसके लिए हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि थोड़ी बारिश में खराब हुए फसलों की भरपाई के लिए किसानों को 1500 करोड़ रुपए दिए जाएंगे. दो हेक्टेयर की जगह तीन हेक्टेयर पर नुकसान की भरपाई करने का फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि ये सरकार किसानों की सरकार है. ये सरकार गरीबों की सरकार है. किसानों को राहत देने को लेकर ये सरकार का बहुत बड़ा फैसला है. 

Maharashtra: CM एकनाथ शिंदे की शिवसेना के विज्ञापन को BJP ने नहीं दी तवज्जो, कहा- 'हमेशा चुनाव नतीजे तय...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
महाराष्ट्र में ISIS-अल-कायदा समेत 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
महाराष्ट्र में ISIS-अल-कायदा समेत 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
दही हांडी पर गोविंदाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेगा इतने रुपये का बीमा कवर
दही हांडी पर गोविंदाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेगा इतने रुपये का बीमा कवर

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget