एक्सप्लोरर

'जो लोग ये कह रहे थे कि हमारी सीट गिराएंगे...', विधान परिषद चुनाव रिजल्ट के बाद सीएम शिंदे का MVA पर निशाना

Maharashtra MLC Election Result: सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस ने रिजल्ट के बाद ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सीएम ने दावा किया कि महायुति के काम पर अन्य पार्टी के विधायकों ने भी हमें वोट किया

Maharashtra MLC Election Result 2024: महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज (12 जुलाई) को हुए चुनाव के बाद नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. महायुति गठबंधन को इस चुनाव में बड़ी जीत मिली है. जीत से गदगद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान सीएम शिंदे ने दावा किया कि महायुति के काम पर अन्य विधायकों ने भी हमें वोट किया.

सीएम शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ''महायुती का काम है, हमारी बैटिंग मजबूत हो गई और हमने उनकी विकेट गिरा दी. उन्होंने कहा था कि चमत्कार होगा, महायुती के काम पर, विकास पर अन्य पार्टी के विधायकों ने भी हमें वोट किया उनका भी धन्यवाद.''

देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

वहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''आज हम सभी के लिए हर्ष की बात है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हमारी महायुति की 9 सीटें चुनकर आई हैं. जो लोग ये कह रहे थे कि हमारी सीट गिराएंगे उनके भी वोट हमारे उम्मीदवारों को मिले हैं. आने वाले विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में हमारी महायुती सरकार बनाएगी.''

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक पृथ्वीराज चव्हाण का कहना है कि महाविकास अघाड़ी (MVA) के पास सिर्फ 2 उम्मीदवारों को जिताने जितने ही वोट थे, लेकिन उन्होंने तीन उम्मीदवार खड़े किए थे, यह सोचकर कि छोटे दलों की मदद से अपने तीसरे उम्मीदवार को जीता लेंगे लेकिन क्रॉस वोटिंग किसने और कैसे की है, इस बात की जांच की जाएगी.

किस पार्टी के कितने उम्मीदवार जीते?

विधान परिषद चुनाव में महायुति ने 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और इस गठबंधन को सभी सीटें जीतने में कामयाबी मिली. बीजेपी ने चुनाव मैदान में 5 उम्मीदवार उतारे और सभी ने जीत हासिल की. वहीं, शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के 3-3 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. उधर. महाविकास अघाड़ी के 2 प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है. एमवीए ने अपने 3 उम्मीदवार उतारे थे. 

MVA की तरफ से शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस ने एक-एक प्रत्याशी उतारा तो शरद पवार की एनसीपी ने प्रत्याशी ना उतारकर भारतीय शेतकारी कामगार पार्टी के जयंत पाटिल को समर्थन दिया था. प्रज्ञा सातव को 25, मिलिंद नार्वेकर को 22 और जयंत पाटिल को कुल 12 वोट मिले. जयंत पाटील चुनाव हार गए.

महाराष्ट्र में विधानसभा के कुल सीटों की संख्या 288 है. राज्य में फिलहाल विधानसभा सदस्यों की संख्या 274 है. एक विधान पार्षद के चुनाव के लिए कम से कम 23 वोट की जरूरत थी.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: कांग्रेस के उम्मीदवार तो जीते, लेकिन हो गई बड़ी टूट | समझें आंकड़ों का खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, 'RSS के लोग...'
एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, 'RSS के लोग...'
महाराष्ट्र में ड्रग इंस्पेक्टर के पेपर लीक का दावा, रोहित पवार ने की CBI जांच की मांग
महाराष्ट्र में ड्रग इंस्पेक्टर के पेपर लीक का दावा, रोहित पवार ने लगाए गंभीर आरोप
महाराष्ट्र सरकार ने माफ नहीं किया कर्ज, किसान ने कर लिया सुसाइड
महाराष्ट्र सरकार ने माफ नहीं किया कर्ज, किसान ने कर लिया सुसाइड

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Embed widget