एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: BJP, NCP और शिवसेना गदगद, उद्धव ठाकरे को भी खुशखबरी, पढ़ें फाइनल रिजल्ट

Maharashtra MLC Election 2024 Final Result: महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. यहां की 11 सीटों पर सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ था और शाम चार बजे समाप्त हुआ.

Maharashtra MLC Election Result: महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज (12 जुलाई) को मतदान कराया गया जिसके नतीजे शाम में जारी कर दिए गए हैं. चुनाव महायुति (Mahayuti) और महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच हुआ है जिसके नतीजे चौंकाने वाले आए हैं. महायुति ने 9 सीटें जीतीं, जबकि महाविकास अघाड़ी के 2 प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है. सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया गया और वोटों की गिनती शाम पांच बजे से शुरू हुई.

विधान परिषद की 11 सीटों पर 12 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था. महायुति की तरफ से बीजेपी ने पांच प्रत्याशी पंकजा मुंडे, योगेश तिलकर, परिणय फूके, अमित गोरखे और सदाभाउ को टिकट दिया था. बता दें कि पंकजा बीड सीट से कुछ वोटों के अंतर से लोकसभा चुनाव हार गई थीं. वहीं शिंदे गुट की शिवसेना ने दो प्रत्याशियों कृपाल तुमाने और भावना गवली को टिकट दिया था. अजित पवार की एनसीपी की तरफ से शिवाजीराव गरजे और राजेश वितेकर मैदान में उतरे थे. 

महायुति से कौन-कौन जीते?

  • पंकजा मुंडे  (बीजेपी)-        जीते
  • परिणय फुके (बीजेपी)-       जीते
  • सदाभाऊ खोत (बीजेपी)-     जीते
  • योगेश टिळेकर (बीजेपी)-    जीते
  • अमित गोरखे (बीजेपी)-      जीते 
  • कृपाल तुमाने (शिवसेना)-    जीते
  • भावना गवळी (शिवसेना)-   जीते
  • राजेश विटेकर (एनसीपी)-   जीते
  • शिवाजीराव गर्जे (एनसीपी)- जीते

महाविकास अघाड़ी से कौन-कौन जीते?

  • मिलिंद नार्वेकर (शिवसेना, उद्धव गुट) - जीते
  • प्रज्ञा सातव (कांग्रेस) - जीते

जयंत पाटील चुनाव हारे
वहीं, शेतकरी कामगार पार्टी के जयंत पाटील चुनाव हार गए. महाविकास अघाड़ी की तरफ से शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस ने एक-एक प्रत्याशी उतारा तो शरद पवार की एनसीपी ने प्रत्याशी ना उतारकर भारतीय शेतकारी कामगार पार्टी के जयंत पाटिल को समर्थन दिया था. प्रज्ञा सातव को 25, मिलिंद नार्वेकर को 22 और जयंत पाटिल को कुल 12 वोट मिले. 

महाराष्ट्र में विधानसभा के कुल सीटों की संख्या 288 है. राज्य में फिलहाल 274 विधायक हैं. ऐसे में एक विधान पार्षद के चुनाव के लिए कम से कम 23 वोट की जरूरत थी.

इन पार्षदों का कार्यकाल हो रहा समाप्त
यह चुनाव ऐसे समय में कराया गया है जब तीन-चार महीने बाद ही विधानसभा के चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले विधान परिषद के 11 सदस्यों का कार्यकाल 27 जुलाई को समाप्त हो रहा है. विधान पार्षद विजय गिरकर, निलय नाइक, रमेश पाटिल, रामराव पाटिल, महादेव जानकर, जयंत पाटिल, मनीषा कायंदे, अनिल परब, वजाहत मिर्जा, पी सातव और अब्दुल्ला दुर्रानी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. 

ये भी पढे़ं- MLC Elections 2024: 'अगर कांग्रेस के वोट बंट सकते हैं तो फिर महायुति के भी...', संजय राउत का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: स्लो पॉइजन, जापानी वीडियो, कॉन्ट्रैक्ट किलर, केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे
स्लो पॉइजन, जापानी वीडियो, कॉन्ट्रैक्ट किलर, केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे
NCP-SP के बाद अब शिवसेना UBT का भी परिसीमन बिल पर मन बदला? उद्धव ठाकरे के करीबी के बयान से मिले संकेत
NCP-SP के बाद अब शिवसेना UBT का भी परिसीमन बिल पर मन बदला? उद्धव ठाकरे के करीबी के बयान से मिले संकेत
राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, संजय राउत ने फडणवीस को 'राम रक्षा आंदोलन' का दिया न्योता
राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, संजय राउत ने फडणवीस को 'राम रक्षा आंदोलन' का दिया न्योता
मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला
मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget