एक्सप्लोरर

'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का', उद्धव ठाकरे के लिए यह गीत गाकर क्या कहना चाहते हैं CM फडणवीस?

Devendra Fadnavis on Uddhav Thackeray: सीएम फडणवीस का कहना है कि बाल ठाकरे ब्रांड थे, लेकिन उद्धव ठाकरे ब्रांड नहीं हैं. उन्होंने दावा किया कि इस बार स्थानीय चुनाव में महायुति का भगवा लहराएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (16 सितंबर) को महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ा फैसला सुनाया. 31 जनवरी 2026 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए गए हैं. दूसरी ओर, राजनीतिक दलों ने भी तैयारी शुरू कर दी है. महाराष्ट्र में महायुति एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी, जबकि महाविकास आघाड़ी का फैसला अभी तय नहीं हुआ है. हालांकि, मुंबई महानगरपालिका अपने कब्जे में रहनी चाहिए, इस सोच के साथ ठाकरे बंधुओं की युति भी चर्चा में है.

दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस बार मुंबई महानगरपालिका पर महायुति का ही भगवा लहराएगा और महापौर भी महायुति का होगा. साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना ठाकरे गुट को सीधा चुनौती दी है. खास बात यह रही कि इस मौके पर सीएम फडणवीस ने एक राजनीतिक प्रसंग याद करते हुए उद्धव ठाकरे को समर्पित एक गाना भी गाया.

आगामी चुनावों को देखते हुए मुंबई में बीजेपी का विजयी संकल्प मेळावा आयोजित किया गया. इस दौरान फडणवीस ने कहा – “मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साठम ने ब्रह्मोस मिसाइल जैसा हमला किया है, अब हमें कोई नहीं रोक सकता. पिछली महापालिका चुनावों में हम थोड़े से चूक गए थे, केवल दो नगरसेवक कम पड़े थे. हमें पता है कि कमी रह जाए तो क्या करना चाहिए.” उन्होंने संकेत दिया कि महापौर पद के लिए बीजेपी ने पहले ही रणनीति बनानी शुरू कर दी है.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के लिए गाया गाना
देवेंद्र फडणवीस ने याद दिलाया कि पिछली बार उद्धव ठाकरे की इच्छा थी कि महापौर उनका हो. तब हमने जरा भी देर नहीं की, सबको बुलाया और कहा कि महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति अध्यक्ष सब आप ले लो, हम विपक्ष का काम नहीं करेंगे लेकिन अगर आप गलती करेंगे तो हम अंकुश रखेंगे.

उन्होंने आगे कहा, "...लेकिन 2019 का चुनाव आया और फिर मुझे गाना गाना पड़ा – “अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का, यार ने ही लूट लिया घर यार का.” इस गाने के माध्यम से CM फडणवीस ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे ने 'उपकार' की कद्र नहीं की.

'तुम ब्रांड नहीं हो'– देवेंद्र फडणवीस
सीएम फडणवीस ने कहा– “हम लड़ने वाले हैं, रोने वाले नहीं. 2022 में हमने गनिमी कावा दिखाया और 2024 में पूर्ण बहुमत की सरकार लाई. चाहे कोई साथ आए या न आए, मुंबई में महायुति का झंडा जरूर लहराएगा और महापौर भी महायुति का ही होगा.” 

उन्होंने आगे कहा – “साधारण बेस्ट का चुनाव था, फिर पार्टी के नाम पर क्यों लड़े? तो कहते हैं – हमारा ब्रांड है. हमारे शशांक राव और प्रसाद लाड दरेकर ने दिखा दिया. अरे, शिवसेनाप्रमुख बाला साहेब ठाकरे ब्रांड हैं, तुम ब्रांड नहीं हो.” इस प्रकार सीएम फडणवीस ने एक बार फिर ठाकरे गुट पर जोरदार हमला बोला.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget