एक्सप्लोरर

ठाकरे ब्रदर्स पर CM फडणवीस बोले, 'मैं राज ठाकरे का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने...'

CM Devendra Fadnavis on Uddhav-Raj Thackeray: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज ठाकरे ने दोनों भाइयों के साथ आने का श्रेय मुझे दिया. मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं.

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे का आभार जताया. दरअसल, शनिवार (5 जुलाई) को उद्धव ठाकरे के साथ विजय रैली में राज ठाकरे ने कहा कि जो काम बाला साहेब ठाकरे नहीं कर सके वो काम देवेंद्र फडणवीस ने कर दिया, हमें साथ ला दिया. उनके इस बयान पर सोलापुर में सीएम फडणवीस ने कहा कि मैं राज ठाकरे का आभार मानता हूं कि उन्होंने ये सारा श्रेय मुझे दिया है. हम जोड़ने वाले हैं, तोड़ने वाले नहीं, ये उनके ध्यान में आया होगा. निश्चित रूप से स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे का आशीर्वाद भी मुझे ही मिला होगा. क्योंकि अगर मेरे कारण ये दोनों भाई साथ में आए, मैंने तो इनको अलग नहीं किया था.

उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "ये आपस में झगड़कर अलग हुए थे. उनको (राज ठाकरे) बाहर तो उन्होंने (उद्धव ठाकरे) ने निकाला था. इसलिए अगर ऐसा हुआ है तो अच्छी बात है. लेकिन मैं ये कहना चाहता हूं कि आज का कार्यक्रम मुझे लगा था कि विजय उत्सव होगा लेकिन ये तो रूदाली का रोना था. इसमें विजय उत्सव तो कहीं देखने को ही नहीं मिला. मेरी सरकार गई, मुझे सरकार दीजिए, मुझे बीएमसी दीजिए, मुझे महाराष्ट्र दीजिए, इस प्रकार का रोना धोना केवल वहां पर हुआ. मराठी के बारे में कोई बात नहीं हुई. इनको मराठी की कोई आस्था नहीं, मराठी आदमी से कोई लेना देना नहीं." सीएम का निशाना उद्धव ठाकरे पर था. दरअसल, बीजेपी की सहयोगी शिवसेना ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने मराठी को लेकर रैली में कुछ नहीं कहा जबकि इस मुद्दे पर राज ठाकरे ने अपनी बात रखी.

हमें मराठी भाषा पर गर्व है- सीएम फडणवीस

उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए सीएम फडणवीस ने आगे कहा, "मुंबई नगर निगम 25 साल तक उनके नियंत्रण में था. फिर भी, उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया, जिसे दिखाया जा सके. हमने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुंबई की सूरत बदल दी. वे मुंबई के लिए हमारे द्वारा किए गए काम से ईर्ष्या करते हैं, लेकिन जनता सब जानती है, और हर कोई हमारे पक्ष में है. हम मराठी हैं, हमें मराठी होने पर गर्व है, हमें मराठी भाषा पर गर्व है, लेकिन साथ ही, हम हिंदू भी हैं, हमारा हिंदुत्व सभी को साथ लेकर चलता है."

20 साल बाद साथ आए ठाकरे ब्रदर्स

गौरतलब है कि करीब 20 साल बाद राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ मंच पर दिखे. महाराष्ट्र में होने वाले नगर निगम के चुनाव से पहले दोनों भाइयों के एकजुट होने को सियासी तौर पर अहम माना जा रहा है. 

साथ लड़ेंगे बीएमसी का चुनाव?

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे क्या साथ में बीएमसी का चुनाव भी लड़ेंगे इसको लेकर मंच से कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ. हालांकि, दोनों भाइयों के मंच साझा करने के बाद ये उम्मीद जताई जा रही है कि बीएमसी चुनाव में दोनों गठबंधन में लड़ सकते हैं. लेकिन अहम बात ये भी है कि उद्धव ठाकरे अभी विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी का हिस्सा हैं जिसमें शरद पवार की पार्टी और कांग्रेस शामिल हैं. बीएमसी चुनाव को लेकर एमवीए में कोई औपचारिक बैठक अभी तक नहीं हुई है.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति से मुलाकात में शामिल नहीं होगा उद्धव गुट, चिट्ठी में कहा, 'पहले से...'
राष्ट्रपति से मुलाकात में शामिल नहीं होगा उद्धव गुट, चिट्ठी में कहा, 'पहले से...'
‘सुविधा के अनुसार रंग बदलना...’, महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
‘सुविधा के अनुसार रंग बदलना...’, महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
अखिलेश से बनी, अब उद्धव से बिगड़ी! शिवसेना UBT से क्यों नाराज हुई कांग्रेस?
अखिलेश से बनी, अब उद्धव से बिगड़ी! शिवसेना UBT से क्यों नाराज हुई कांग्रेस?
उमेश हत्याकांड: 'मगरमच्छ के आंसू बहा रहा', आरोपी मौलाना को कोर्ट से झटका
उमेश हत्याकांड: 'मगरमच्छ के आंसू बहा रहा', आरोपी मौलाना को कोर्ट से झटका

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget