एक्सप्लोरर

पिछले BMC चुनाव में उद्धव ठाकरे ने जीती थीं सबसे ज्यादा सीटें, जानें बाकी दलों का हाल

BMC Election 2025: इस साल बीएमसी के चुनाव होने हैं. उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के मंच साझा किया. अब क्या दोनों साथ में चुनाव भी लड़ते हैं, इसकी तस्वीर आने वाले दिनों में साफ होगी.

महाराष्ट्र में नगर निगम के चुनाव होने हैं. इससे पहले ठाकरे बंधुओं के एक मंच पर साथ आने से राज्य का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. बीजेपी और उनके सहयोगी दलों का कहना है कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के एक साथ आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. करीब 20 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे एक मंच पर शनिवार (5 जुलाई) को साथ आए. महाराष्ट्र में होने वाले नगर निगम के चुनाव से पहले इसे बड़े सियासी घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है.

हम साथ रहने के लिए साथ आए- उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ चुनाव लड़ेंगे या नहीं ये अभी तक साफ नहीं है. हालांकि मंच से उद्धव ठाकरे ने ये जरूर कहा कि हम साथ रहने के लिए एकसाथ आए हैं. उद्धव ठाकरे महाविकास अघाड़ी का हिस्सा हैं जिसमें कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी शामिल है.

बीएमसी देश की सबसे अमीर नगर निकाय

पिछली बार 2017 में महाराष्ट्र में नगर निकाय के चुनाव हुए थे. सबकी नजरें मुंबई नगर निगम यानी बीएमसी के चुनाव पर टिकी रहती हैं. बीएमसी का चुनाव महाराष्ट्र की राजनीति में महत्वपूर्ण होता है. बीएमसी देश का सबसे अमीर नगर निकाय है. बीएमसी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपना अब तक का सबसे बड़ा बजट दिया. बीएमसी का 2025-26 का बजट ₹74.4 हजार करोड़ है. ये देश का सबसे अमीर नगर निकाय है.

बीएमसी में उद्धव ठाकरे का दबदबा

बीएमसी में उद्धव ठाकरे की शिवसेना का दबदबा है. लेकिन जून 2022 में राज्य का राजनीतिक समीकरण बदल गया. शिवसेना दो फाड़ हो गई और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महायुती की सरकार बनी. बीएमसी का चुनाव उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की पार्टी का राजनीतिक भविष्य तय करेगा. वहीं बीजेपी की कोशिश होगी कि वो बीएमसी में भी अपना वर्चस्व कायम रखे. 

बीएमसी चुनाव परिणाम 2017- कुल 227 सीट

  • शिवसेना- 84
  • भारतीय जनता पार्टी- 82
  • कांग्रेस- 31
  • NCP- 9
  • MNS- 7
  • अन्य- 14

शिवसेना की तरह एनसीपी में भी दो फाड़ हो चुका है. एनसीपी अब अजित पवार के पास है. चुनाव चिह्न भी उन्हें भी मिला हुआ है. वहीं शरद पवार गुट का नाम एनसीपी (एसपी) है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'राहुल मदारी का खेल खेल रहे, उछल-कूद रहे', शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान
'राहुल मदारी का खेल खेल रहे, उछल-कूद रहे', शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget