एक्सप्लोरर

Vice President Election Result: सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले, 'विरोधी पार्टियां अपने वोटों को नहीं बचा पाईं'

Vice President Election Result 2025: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सीपी राधाकृष्ण उपराष्ट्रपति पद की गरिमा को बढ़ाएंगे.

उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग बड़बोलापन कर रहे थे. बिना किसी कारण के वातावरण बनाने की कोशिश कर रहे थे कि एनडीए के वोट बटेंगे. लेकिन प्रत्यक्ष रूप से उल्टा हुआ है. विरोधी पार्टियां अपने वोटों को नहीं बचा पाईं. उनके बहुत बड़े पैमाने पर वोट हमारे एनडीए के उम्मीदवार को मिले हैं.  एक तरह से विपक्ष ने मुंह के बल गिरने का काम किया है.

उपराष्ट्रपति पद की गरिमा बढ़ाएंगे- सीएम फडणवीस

सीएम फडणवीस ने कहा, "महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन चुनाव जीते हैं. सीएम ने उन्हें कर्मठ, सुलझे हुआ और प्रमाणिक व्यक्तित्व वाला बताया. उन्हें बधाई देता हूं. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने सीपी राधाकृष्णन को इस पद के लिए नामित किया. एनडीए के सारे दलों ने उनका समर्थन किया. इसकी वजह से बहुत अच्छी मार्जिन की वजह से चुनकर आए हैं. उपराष्ट्रपति के रूप में वो पद की गरिमा को बढ़ाएंगे."

इसके आगे उन्होंने कहा, "मुझे इस बात की ज्यादा खुशी है कि जब सीपी राधाकृ्ष्णन जी का चुनाव घोषित हुआ, उस समय उनका पता मुंबई, महाराष्ट्र बताया गया. महाराष्ट्र के मतदाता सूची के मतदाता, महाराष्ट्र के रहने वाले हमारे सीपी राधाकृ्ष्णन जी अब देश के उपराष्ट्रपति बने हैं, इसका मुझे बहुत हर्ष है."

152 वोटों के भारी अंतर से जीते सीपी राधाकृष्ण

एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने विपक्ष के बी सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के भारी अंतर से पराजित हराया. राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 और विपक्ष के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट हासिल हुए. 

कुल 781 सदस्यों में से 767 (एक डाक मतपत्र समेत) ने मतदान किया था, जिसमें 15 वोट अवैध करार दिए गए. उप राष्ट्रपति के चुनाव में मतदान मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे समाप्त हुआ. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी, संजय राउत बोले- 'वापस मौका मिला है...'
BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी, संजय राउत बोले- 'वापस मौका मिला है...'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget