एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन की जीत पर शिंदे गुट का तंज, 'उम्मीद है विपक्ष अब वोट चोरी...'

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने जीत हासिल की है. उन्हें 452 वोट मिले. विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले. उन्हें 315 वोट मिलने की उम्मीद थी.

उपराष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बड़ी जीत हासिल की है. इस जीत के बाद एकनाथ शिंदे गुट ने विपक्ष पर तंज कसा है. 

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति का चुनाव भारी मतों से जीत गए हैं. कुल 781 वोट थे, 767 पड़े,15 रद्द हो गए.
NDA को 452 वोट मिले, विपक्षी उम्मीदवार को 300 वोट. 152 वोटों का अंतर बड़ा अंतर है. उम्मीद है, इस हार के बाद भी विपक्ष वोट चोरी का रोना नहीं रोएगा. भारत के 17 वें उपराष्ट्रपति बनने पर राधाकृष्णन को ढेर सारी बधाईयां.

वहीं बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने भी कांग्रेस पर तंज किया. उन्होंने राहुल गांधी को एक्स पर टैग करते हुए लिखा, ''वैसे उपराष्ट्रपति का चुनाव EVM से नहीं बैलेट पेपर से ही हुआ.''

कांग्रेस ने क्या कहा?

विपक्षी उम्मीदवार की हार पर कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि विपक्ष एकजुट रहा है. दुर्भाग्य से 15 वोट रिजेक्ट हुआ है. 300 वोट विपक्ष को मिला है. क्रॉस वोटिंग पर उन्होंने कहा कि जो आंकड़े हैं, वो सभी के सामने है.

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया था. 

संसद के मानसून सत्र के दौरान 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था. उनका कार्यकाल दो साल बचा हुआ था.

उपराष्ट्रपति चुनाव में  ृदोनों उम्मीदवार दक्षिण भारत से थे. राधाकृष्णन तमिलनाडु से हैं, जबकि रेड्डी तेलंगाना से हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget