एक्सप्लोरर

केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश में महाराष्ट्र के परिवार की मौत, हादसे पर क्या बोले CM देवेंद्र फडणवीस?

Kedarnath Helicopter Crash: उत्तराखंड के गौरीकुंड जंगल में आर्यन एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई. हादसे में महाराष्ट्र के 3 लोगों की मौत. CM फडणवीस ने जताया दुख.

Kedarnath Helicopter Crash: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बड़ा हादसा हुआ है. गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाला आर्यन एविएशन का हेलिकॉप्टर गौरीकुंड-सोनप्रयाग के जंगलों में क्रैश हो गया. इस दुर्घटना में पायलट समेत सभी सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. जान गंवाने वालों में महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के जायसवाल परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं.

हादसे के बाद रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है. बताया जा रहा है कि हादसे का कारण खराब मौसम रहा. हेलिकॉप्टर फाटा से केदारनाथ के रास्ते में था, इसी दौरान दुर्घटना घटी.

हादसे में इन लोगों ने गंवाई जान
हादसे में जान गंवाने वालों के नाम हैं- राजकुमार जायसवाल, श्रद्धा जायसवाल और उनकी दो वर्षीय बेटी काशी. ये लोग महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के वाणी के रहने वाले हैं. इसके अलावा पायलट राजवीर, विक्रम रावत (बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ), विनोद और तृष्टि सिंह भी इस हादसे का शिकार हुए. मृतक राजकुमार का बेटा विवान इस यात्रा में नहीं गया था और अपने दादा के पास पंढरकावड़ा में ही रुका था, जिससे वह बाल-बाल बच गया.

उत्तराखंड एडीजी में बताया कैसे हुआ हादसा
उत्तराखंड एडीजी कानून-व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने जानकारी दी कि हेलिकॉप्टर में छह यात्री सवार थे. बताया गया कि सुबह 5:17 बजे आर्यन एविएशन के हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी. रास्ते में मौसम बिगड़ने की वजह से पायलट ने हेलिकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण नहीं रख पाया और यह जंगलों में क्रैश हो गया. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि हेलिकॉप्टर में क्षमता से अधिक लोग सवार थे.

देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर की टिप्पणी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- "गौरीकुंड के पास हुए इस दुखद हेलिकॉप्टर हादसे में यात्रियों की मौत से बेहद दुखी हूं. मृतकों में महाराष्ट्र के श्रद्धालु भी शामिल हैं. हम शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और उनकी पीड़ा में भागीदार हैं." हादसे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं. स्थानीय प्रशासन ने भी हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा जांच की समीक्षा करने की बात कही है.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

"इन्हें 'दीया' से इतनी मुहब्बत नहीं जितनी 'मिर्जा' से नफरत है", वारिस पठान का BJP पर तंज
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
CM देवेंद्र फडणवीस का OSD बनकर करोड़ों की ठगी, ऐसे अरेस्ट हुआ स्कैमर
CM देवेंद्र फडणवीस का OSD बनकर करोड़ों की ठगी, ऐसे अरेस्ट हुआ स्कैमर
भगवान की तुलना करने पर धीरेंद्र शास्त्री पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, 'वो पार्टी जो...'
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, पूछ दिया ऐसा सवाल

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
"इन्हें 'दीया' से इतनी मुहब्बत नहीं जितनी 'मिर्जा' से नफरत है", वारिस पठान का BJP पर तंज
CM विजय को 'कुत्ता' कहने वाली DMK नेता को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस को लगाई फटकार
CM विजय को 'कुत्ता' कहने वाली DMK नेता को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस को लगाई फटकार
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
US का ईरान के केशम द्वीप पर घातक अटैक, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
US का ईरान पर घातक हमला, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
Embed widget