एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे को CM फडणवीस ने साथ आने का दिया 'ऑफर', 2029 का जिक्र कर कही बड़ी बात

Maharashtra Politics: विधानसभा के परिसर में सीएम देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे ने एक दूसरे का अभिवादन किया. इसके बाद मजाकिया अंदाज में सीएम ने ठाकरे को साथ आने का ऑफर दिया.

महाराष्ट्र में सदन का सत्र चल रहा है. ऐसे में सियासी गहमागहमी लाजमी है. इस बीच बुधवार (16 जुलाई) को राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना यूबीटी के चीफ और पुरान सहयोगी रहे उद्धव ठाकरे को साथ आने का ऑफर दे दिया. हालांकि, विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री फडणवीस ने हल्के-फुल्के अंदाज में ये बात कही. लेकिन सीएम की तरफ से दिया गया बयान चर्चा का विषय बन गया. 

2029 तक हमारी विपक्ष में आने की गुंजाइश नहीं- सीएम फडणवीस

विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे ने एक दूसरे का अभिवादन किया. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हंसी मजाक में उद्धव ठाकरे को साथ आने का ऑफर देते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे को 2029 तक कुछ नहीं करना है. हमारी विपक्ष में आने की कोई गुंजाइश नहीं बची है, लेकिन आपके (सत्तारूढ़ दल के) पास यहां आने की गुंजाइश है.

सीएम फडणवीस ने कहा, "हमारा वहां (विपक्ष) में आने का कोई स्कोप नहीं है . लेकिन आपको यहां आने का स्कोप है. आप विचार कर सकते है. यह स्कोप अलग तरीके से देखना पड़ेगा."

उद्धव ठाकरे ने सीएम के बयान पर क्या कहा?

सीएम के इस बयान पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह सब बातें हंसी मजाक में हो रही थीं. इसलिए इसे ज्यादा सीरियस मत लें.

कैसे अलग हुए थे उद्धव ठाकरे और बीजेपी के रास्ते?

साल 2019 में विधानसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र की सियासी तस्वीर चर्चा के केंद्र में आ गया. दशकों तक बीजेपी के साथ रहने वाले उद्धव ठाकरे ने गठबंधन खत्म करने का फैसला किया. दरअसल, विवाद मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर हुआ. शिवसेना (अविभाजित) ने दावा किया कि गठबंधन में ढाई-ढाई साल के सीएम पद देने का समझौता हुआ था. हालांकि, बीजेपी इस दावे को नकारती रही. आगे चलकर गठबंधन टूट गया और उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी (अविभाजित) के साथ मिलकर सरकार बनाई और पहली बार राज्य के सीएम बने.

ढाई साल ही चल पाई उद्धव ठाकरे की सरकार

ये सरकार ढाई साल ही चल पाई. एकनाथ शिंदे जून 2022 में उद्धव ठाकरे से अलग हो गए. विधायकों की संख्या कम हो गई. उद्धव ठाकरे की सरकार के पास बहुमत नहीं बचा. फ्लोर टेस्ट से पहले ही उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया. आगे चलकर बीजेपी के साथ मिलकर एकनाथ शिंदे ने सरकार बनाई और वो पहली बार राज्य के सीएम बने.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
पुणे शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव, BJP-महायुति की तैयारियां तेज
पुणे शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव, BJP-महायुति की तैयारियां तेज
CJP के समर्थन में प्रदर्शन के लिए पहुंचे आदित्य ठाकरे तो संजय राउत बोले- 'नाम ही काफी है'
CJP के समर्थन में प्रदर्शन के लिए पहुंचे आदित्य ठाकरे तो संजय राउत बोले- 'नाम ही काफी है'
मुंबई में CJP के समर्थन में मार्च, आदित्य ठाकरे बोले- 'ये लड़ाई ज्ञानेश कुमार के...'
मुंबई में CJP के समर्थन में मार्च, आदित्य ठाकरे बोले- 'ये लड़ाई ज्ञानेश कुमार के...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget