एक्सप्लोरर

Tiranga Yatra: नागपुर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- 'यह यात्रा ...'

Tiranga Yatra News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कहा कि जिस तरह से सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में अपना पराक्रम दिखाया है, उसको देखते हुए पूरे देश की जनता सेना के साथ खड़ी है. 

Tiranga Yatra Nagpur: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार (18 मई) को नागपुर में  भारतीय सशस्त्र सेनाओं और ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में आयोजित 'तिरंगा शौर्य सम्मन यात्रा' में शामिल हुए. उनके साथ भारी संख्या में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता भी इस यात्रा में शामिल हुए. इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सेना ने जिस पराक्रम का परिचय 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत दिया है, वो सभी देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला है. 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा, "जिस तरह से सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में अपना पराक्रम दिखाया है, उसको देखते हुए पूरे देश की जनता सेना के साथ खड़ी है. जनता प्रधानमंत्री के संकल्प के साथ भी खड़ी है. हमने तय किया है कि ये तिरंगा यात्रा सिर्फ शहरों में ही नहीं बल्कि पंचायतों में भी निकाली जाएगी. जिस तरह से लोगों ने इसमें हिस्सा लिया, उससे हम अभिभूत हैं."

दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोश नागरिक मारे गए थे. पाक प्रायोजित आतंकवादी हमले के खिलाफ केंद्र सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाने का फैसला लिया था, जिसका सभी विपक्षी दलों ने समर्थन किया थ. पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों पर भारत के हमलों का बचाव और भारत-पाक संघर्ष पर सत्तारूढ़ गठबंधन के सख्त रुख का समर्थन किया है. 

भारतीय सेना द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत जिस अंदाज में पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की है, उसको लेकर दुनिया भर में तहलका मचा हुआ है. 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता की खुशी में ही बीजेपी और उसके सहयोगी संगठन देश भर में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं. इसी क्रम में नागपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा का नेतृत्व रविवर को सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया. 

'आतंकवाद' का सच बताएगा प्रति​निधिमंडल

इस बीच केंद्र सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का सच बताने के लिए सात प्रतिनिधिमंडल का शनिवार को ऐलान किया. ये प्रतिनिधिमंडल दुनिया के अलग-अलग देशों में जाकर 'ऑपरेशन सिंदूर' का सच बताएंगे. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में भारत एकजुट है. सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करेंगे. वे आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने के हमारे साझा संदेश को लेकर दुनिया भर में जाएंगे.’’

किरेन रीजीजू ने मंत्रालय के बयान को साझा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह राजनीति से ऊपर, मतभेदों से परे राष्ट्रीय एकता का एक शक्तिशाली प्रतिबिंब है.’’

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget