एक्सप्लोरर

पानीपत में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा होगी स्थापित, CM देवेंद्र फडणवीस का ऐलान

Maharashtra News: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हरियाणा के पानीपत में 264वें शौर्य दिवस कार्यक्रम में शिरकत की. उन्होंने कहा कि शौर्य स्मारक की जमीन के लिए किसानों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) आज (14 जनवरी) हरियाणा के पानीपत में शौर्य दिवस कार्यक्रम में शरीक हुए और कहा कि हमारी सरकार पानीपत में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करेगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए किसानों से अधिग्रहित की गई जमीन का समय पर मुआवजा दिया जाएगा.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''पानीपत की शौर्य भूमि पर शौर्य के प्रतीक के रूप में छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा स्थापित करेंगे, ऐसा संकल्प मैं करता हूं. किसानों ने शौर्य स्मारक के लिए आवश्यक भूमि के विस्तार पर  सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, जिन किसानों को जमीन के लिए अभी तक मुआवजा नहीं मिला है, उनको महाराष्ट्र सरकार द्वारा उचित मूल्य दिया जाएगा.''

अगले शौर्य दिवस पर सीएम सैनी को देंगे न्योता - फडणवीस

फडणवीस ने कहा, '' शौर्य भूमि के शौर्य का गुण हमने लिया. हमारी धमनियों में उनका शौर्य दौड़ता है ऐसे छत्रपति महाराज की प्रतिमा इस भूमि में होनी चाहिए. इसके लिए हम भारत सरकार से उसके लिए जो भी करना पड़े करेंगे. मैं आपको यह आश्वस्त करना चाहता हूं कि अगले शौर्य दिवस पर हरियाणा के सीएम को निमंत्रण देंगे और निवेदन करेंगे कि नायब सिंह सैनी  जी उपस्थित रहें. निवेदन करेंगे तो अगले कार्यक्रम में वह भी रहेंगे.''

सीएम फडणवीस ने कहा, ''जो हिंदवी स्वराज था जो मराठों का राज्य था, यह केवल मराठियों का राज्य नहीं था यह एक-एक व्यक्ति का हिंदवी स्वराज था जो हिंदवी स्वराज को मानते हैं. आशा है यहां हर व्यक्ति आने के लिए लालायित होगा.''

नितिन धांडे को दिया शौर्य पुरस्कार

फडणवीस ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''पानीपत के ऐतिहासिक तृतीय युद्ध में शहीद जांबाज सैनिकों के स्मरणार्थ, पानीपत (हरियाणा) में आयोजित '264वें शौर्य दिवस समारोह' में उपस्थित रहकर विशाल राष्ट्रप्रेमी जनसमूह को संबोधित किया. इस अवसर पर वीर शहीद मराठा सैनिकों को पुष्पचक्र अर्पित कर अभिवादन किया एवं साल 2025 का सबसे पहला शौर्य पुरस्कार नितिन धांडे (अमरावती) को प्रदान किया.''

ये भी पढ़ें- Nagpur: लाखों रुपये के नायलॉन मांझे पर चला प्रशासन का रोड रोलर, नागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
माल्या का बचाव, पीएम मोदी की तारीफ, आ रही संजय राउत की नई किताब
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget