एक्सप्लोरर

Maharashtra: बाप-बेटों का गैंग चला रहा था चोरी का फैमिली बिजनेस! चुराने के बाद हॉस्पिटल में पार्क कर देते थे कार

Chhatrapati Sambhajinagar News: महाराष्ट्र के कई बड़े शहरों से कार की चोरी करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया गया और इस गैंग के दो अहम सदस्यों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में भी ले लिया है.

Chhatrapati Sabhajinagar: छत्रपति सांभाजी नगर पुलिस ने कार चोरी का 'फैमिली बिजनेस' चला रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस परिवार ने कार चोरी का गैंग बना रखा था जिसमें एक व्यक्ति और उसके तीन बेटे शामिल थे. फिलहाल पुलिस ने पिता और एक बेटे को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है. 

पिता और बेटे मिलकर कार चुराते और फिर उन्हें अस्पताल के पार्किंग लॉट में पार्क कर देते थे ताकि किसी की नजर में न आएं. इस गैंग पर राज्यभर में 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं और उन्होंने अकेले छत्रपति सांभाजीनगर से 9 गाड़ियां चुराई हैं. पिता-पुत्र की इस जोड़ी की पहचान शेख दाऊद (58) और अरबाज (19) के रूप में हुई है. अरबाज, दाऊद का सबसे छोटा बेटा है. चोरी के इस अपराध में उनके साथ परिवार के सदस्य के अलावा पंजाब से उनका एक साथी भी शामिल था. 

अस्पताल में मरीज के रिश्तेदार बनकर घुसते थे
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक क्राइम ब्रांच के एसआई प्रवीण वाघ न बताया कि यह जानकारी सामने आई थी कि हर चोरी के बाद कार को वे अस्पताल में पार्क कर देते थे. वे मरीजों के रिश्तेदार के रूप में खुद को दिखाते थे और अस्पताल के परिसर में कार पार्क कर देते थे. दो-तीन दिन इंतजार करने के बाद, वे कार को को दूर ले जाते थे या तो दक्षिण भारत या उत्तर भारत और फिर उसे ठिकाने लगा देते थे. 

सिक्योरिटी अलार्म तोड़ते ही 2 मिनट में चुरा लेते थे कार
बताया जा रहा है कि अपने साथी के साथ मिलकर कार के सिक्योरिटी अलार्म को डिसेबल कर देते थे. सिक्योरिटी अलार्म को डिसेबल करते ही ये कार को दो-चार मिनट के अंदर ही चुरा लेते थे. इन लोगों ने महाराष्ट्र के लगभग सभी बड़े शहरों से कार की चोरी की है. सीसीटीवी कैमरे में इन चोरों के चेहरे दिखने के बावजूद भी इन्हें पकड़ना मुश्किल हो गया था. इन लोगों ने जो आखिरी कार चुराई है उसकी कीमत 20 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें- Bombay High Court: महिला को नहीं आता था खाना बनाना, देवरों ने दिया ताना तो पहुंच गई हाई कोर्ट, अब आया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget