एक्सप्लोरर

Bombay High Court: महिला को नहीं आता था खाना बनाना, देवरों ने दिया ताना तो पहुंच गई हाई कोर्ट, अब आया ये फैसला

Bombay High Court Order: मुंबई हाई कोर्ट ने घरेलू विवाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई में महिला के ससुराल वालों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें राहत दी है. यह 498A से जुड़ा मामला था.

Mumbai News: बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने एक मामले में सुनवाई के दौरान कहा कि 'खाना बनाना नहीं आने' पर किया गया कमेंट आईपीसी की धारा 498ए (498A) के अंतर्गत क्रूरता में नहीं आता. दरअसल एक महिला ने अपने पति के रिश्तेदारों के खिलाफ क्रूरता का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी. कोर्ट ने इस एफआईआर (FIR) को भी खारिज कर दिया गया. 

महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसके देवर समेत ससुराल वाले ताने मारते थे और उसका अपमान करते थे. वह 'खाना बनाना नहीं जानती' बोलकर ताना मारा करते थे. उसे यह भी कहते थे कि उसके माता-पिता ने उसे कुछ भी नहीं सिखाया है. बताया जा रहा है कि महिला की शादी जुलाई 2020 में हुई थी और उसने जनवरी 2021 में शिकायत की थी कि पति शादी होने के बाद संबंध नहीं बना पा रहा है और उसके ससुराल वाले उसे ताना मारते हैं. 

हाई कोर्ट ने बताई क्रूरता की परिभाषा
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक हाई कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि छोटे-मोटे झगड़े आईपीसी की धारा 498A के तहत क्रूरता नहीं हैं. कोर्ट ने साथ ही कहा कि इस तरह का अपराध तभी साबित होता है जब पहली नजर में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाया गया हो या उसे गंभीर चोट पहुंचाई गई हो या दहेज के लिए परेशान किया गया हो. 

महिला के देवरों को मिली राहत
हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, ''याचिकाकर्ताओं के खिलाफ एकमात्र आरोप यह है कि उन्होंने टिप्पणी की थी कि शिकायतकर्ता खाना बनाना नहीं जानती है. इस तरह की टिप्पणी आईपीसी की धारा 498A के अंतर्गत क्रूरता नहीं है.'' मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस अनुजा प्रभुदेसाई और जस्टिस नितिन आर बोरकर की खंडपीठ ने शिकायतकर्ता महिला के देवरों की याचिका पर एक आदेश जारी किया. देवरों ने सांगली पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर और ट्रायल कोर्ट में पेंडिंग चार्जशीट को रद्द करने की मांग की थी.

ये भी पढ़ेंMilind Deora: मिलिंद देवड़ा के शिवसेना जॉइन करने पर बोले CM एकनाथ शिंदे, 'यह तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: 1000 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
मुंबई: 1000 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
महाराष्ट्र: स्कूलों के बाहर नहीं बिकेगा जंक फूड, FDA सख्त
महाराष्ट्र: स्कूलों के बाहर नहीं बिकेगा जंक फूड, FDA सख्त
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, 'RSS को कोसने की बजाय...'
उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, 'RSS को कोसने की बजाय...'

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget