एक्सप्लोरर

अजित पवार ने छगन भुजबल को क्यों नहीं बनाया मंत्री? विधायकों ने दे दी थी ये धमकी, सामने आईं 4 बड़ी वजह

Chhagan Bhujbal News: महाराष्ट्र कैबिनेट में शामिल न होने की कई वजहें सामने आई हैं. भुजबल के बेटे को विधान परिषद में जबरन उतारने और NCP उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने से पार्टी नेता नाराज चल रहे थे.

Maharashtra Devendra Fadnavis Cabinet: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट फाइनल होने के बाद से ही महायुति गठबंधन के हर सहयोगी दल में ऊहापोह की स्थिति बन गई थी और मंत्रिमण्डल में शामिल न किए जाने की वजह से कई नेता अपनी पार्टी आलाकमान से नाराज थे. इनमें से सबसे बड़ा नाम अजित पवार गुट के छगन भुजबल का रहा, जिन्हें एनसीपी की ओर से कैबिनेट में जगह नहीं मिली. इसको लेकर भुजबल और उनके समर्थकों की नाराजगी भी साफ जाहिर थी. 

छगन भुजबल को कैबिनेट मंत्री न बनाए जाने की क्या वजह रही, इसको लेकर एनसीपी की ओर से बयान नहीं आया था. हालांकि, अब एबीपी न्यूज को इसकी पूरी जानकारी मिल गई है. दरअसल, अजित पवार ने अपने खास नेता छगन भुजबल को महाराष्ट्र का मंत्री क्यों नहीं बनने दिया, इसके पीछे चार बड़ी वजह सामने आ रही हैं. 

बेटे को चुनाव लड़ाने से एनसीपी नेता थे नाराज
पहली वजह यह कि एनसीपी नेता छगन भुजबल से पार्टी के लोग नाराज थे, क्योंकि उन्होंने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया था. वहीं, दूसरी बड़ी वजह यह बताई गई कि छगन भुजबल ने अपने बेटे पंकज भुजबल को विधान परिषद में विधायक पद के लिए जबरन उतारा था, जबकि एनसीपी के सीनियर नेता उन्हें पसंद नहीं करते हैं. 

नाशिक जिले के सभी विधायकों ने एक साथ इस्तीफे की दी थी धमकी
इसके अलावा, तीसरी वजह यह रही कि समीर भुजबल ने पार्टी के खिलाफ जाकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा. यह महागठबंधन में मित्र दलों के लिए बहुत बड़ी बात थी. चौथी और आखिरी वजह जो सामने आई, वह यह थी कि नासिक जिले के सभी विधायकों ने अजित पवार से छगन भुजबल को मंत्री पद न देने का अनुरोध किया था. विधायकों की ओर से यह घोषणा की गई थी कि अगर भुजबल को मंत्री पद दिया गया तो नाशिक जिले के सभी एमएलए एक साथ इस्तीफा दे देंगे.

1999 से कई बार रहे मंत्री
छगन भुजबल ने साल 1999 से 2024 तक कई बार मंत्री पद संभाले हैं. 1999 से 2003 और फिर साल 2009 से 2010 तक भुजबल महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम थे. 2010 से 2014 तक पृथ्वीराज चव्हाण की सरकार में भुजबल के पास पब्लिक वर्क्स और पर्यटन विभाग था. इसके बाद 2019-22 में उद्धव ठाकरे की तत्कालीन सरकार में छगन भुजबल खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता विभाग के मंत्री रहे. इसके बाद एकनाथ शिंदे की सरकार में भी छगन भुजबल को यही जिम्मेदारी दोबारा सौंपी गई.

यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे-CM फडणवीस की मुलाकात पर सपा MLA अबू आजमी का बड़ा दावा, 'शिवसेना UBT उस राह पर है जहां...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget