एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे-CM फडणवीस की मुलाकात पर सपा MLA अबू आजमी का बड़ा दावा, 'शिवसेना UBT उस राह पर है जहां...'

Abu Azmi on Uddhav Thackeray: अबू आज़मी ने उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात पर कहा कि ठाकरे बीजेपी की हिंदुत्व वाली विचारधारा के रास्ते पर जा रहे हैं. दोनों की विचारधारा एक ही है.

Abu Azmi on Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विपक्षी दल शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे की मुलाकात सियासत की बड़ी खबर बन गई है. उद्धव ठाकरे की सीएम फडणवीस से मुलाकात पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता अबू (Abu Azmi) की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, "उद्धव ठाकरे उसी रास्ते पर जाना चाहते हैं, जिस रास्ते पर बीजेपी है."

सपा नेता अबू आजमी का कहना है, "महाराष्ट्र में जो भी मुख्यमंत्री बनता है, हम सभी अपने काम को लेकर उनसे मिलने जाते हैं. हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है, लेकिन हममें विचारधाराओं का फर्क जरूर है. अगर उद्धव ठाकरे राजनीतिक कारणों से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले हैं, तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है, यह अच्छी बात है. हालांकि, मैं देख रहा हूं कि विधानसभा में उनकी सीटें कम हुई हैं, तो वह कहने लगे हैं कि वह हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर चलेंगे."

'उद्धव ठाकरे और बीजेपी की विचारधारा एक'- अबू आजमी
अबू आजमी ने आगे कहा, "मुझे अफसोस इस बात का हुआ कि एक सेक्युलर अलायंस बनाने के बाद कहा गया है कि 6 दिसंबर को अयोध्या में बाबरी मस्जिद का जिन्होंने विध्वंस किया था उन्हें बधाई. अगर उनकी पार्टी के किसी नेता ने कहा है तो उन्हें रोकना चाहिए था, लेकिन उन्होंने नहीं रोका. इससे साफ होता है कि शिवसेना फिर उसी रास्ते पर जाना चाहती है, जिस रास्ते पर पहले थी और जिस रास्ते पर बीजेपी अभी है. दोनों की विचारधारा एक ही है. अब उद्धव ठाकरे क्यों मिले हैं, कुछ दिनों बाद पता चलेगा."

सपा-कांग्रेस के मतभेद पर अबू आजमी की प्रतिक्रिया
लखनऊ में हाल ही में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता शामिल नहीं हुए. इसको लेकर अबू आजमी ने कहा, "कांग्रेस से कोई मतभेद नहीं है, लेकिन कांग्रेस सहयोग नहीं करती. महाविकास अघाड़ी में तीन पार्टियों की बात होती है. हम छोटी पार्टी हैं, लेकिन हमारा नाम नहीं लिया जाता. विधानसभा चुनाव की बातचीत में भी हमें नहीं बुलाया गया."

'अखिलेश यादव से बात करते तो जरूर जाते'
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अबू आजमी ने कहा, "कांग्रेस को यह लगता है कि हमें अकेले चुनाव में जाना चाहिए, लेकिन कांग्रेस की यह भूल है. अगर लखनऊ में कुछ हो रहा है और कांग्रेस के लीडर अखिलेश यादव के पास जाते तो समाजवादी पार्टी प्रदर्शन में शामिल होती. मुझे लगता है कि समन्‍वय नहीं किया गया होगा, इसलिए सपा से कोई नहीं गया."

राहुल गांधी का जिक्र कर कही बड़ी बात
इतना ही नहीं, कांग्रेस नेताओं पर जुबानी हमला बोलते हुए सपा नेता अबू आजमी ने कहा, "लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि राहुल गांधी के नीचे जो लोग हैं, उन्हें गुमराह करने की कोशिश में हैं."

यह भी पढ़ें: Maharashtra: 'वन नेशन वन इलेक्शन' बिल पर प्रकाश अंबेडकर बोले, 'कांग्रेस को एक...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thane News: बॉयफ्रेंड की हत्या के बाद गर्लफ्रेंड फरार, बाथरूम में मिली लाश, बहता छोड़ा पानी
ठाणे: बॉयफ्रेंड की हत्या के बाद गर्लफ्रेंड फरार, बाथरूम में मिली लाश, बहता छोड़ा पानी
Mumbai News: मुंबई में 23 जुलाई से 6 अगस्त तक 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक, इन चीजों पर लगा बैन
मुंबई में 23 जुलाई से 6 अगस्त तक 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक, इन चीजों पर लगा बैन
इधर दिल्ली में CJP प्रदर्शन, उधर मुंबई में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पर उठे सवाल, साइबर जांच की मांग
इधर दिल्ली में CJP प्रदर्शन, उधर मुंबई में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पर उठे सवाल, साइबर जांच की मांग
मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित BEST बस, गई बुजुर्ग की जान, चालक-परिचालक भी घायल
मानखुर्द में डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित BEST बस, गई बुजुर्ग की जान, चालक-परिचालक भी घायल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget