एक्सप्लोरर

Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 की सफलता पर NCP प्रमुख शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कुछ बोले?

Chandrayaan-3 Moon Landing Live: इसरो की सफलता पर आज पूरा देश झूम रहा है. चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों की तरफ से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

Chandrayaan 3 Landing on Moon: स्पेस साइंस के क्षेत्र में भारत ने बुधवार को इतिहास रच दिया जब चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंड हो गया. चंद्रयान की लैंडिंग के साथ ही हर तरफ से इसरो (ISRO) के लिए बधाइयों की बाढ़ आ गई है.एनसीपी चीफ शरद पवार (Sharad Pawar) ने इसरो को इस सफलता पर बधाई दी है. 

शरद पवार ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, ''चंद्रयान-3 अंतरिक्ष में भारत का सबसे महत्वपूर्ण प्रयास है. चंद्रयान 3 की सफलता ने वैज्ञानिक समुदाय में आत्मविश्वास भरा है और यह हमारे देश के साथ ही पूरी दुनिया को गौरवान्वित करेगा. मैं सभी वैज्ञानिकों और देश के नागरिकों को बधाई देता हूं. इसरो के ऐसे प्रयोग अंतरिक्ष में आगे भी जारी रहें...'

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग लाइव टीवी पर देखने को लेकर लोग काफी उत्साहित थे. लोग अपने-अपने घरों और दफ्तरों में टीवी पर चिपके रहे. इस बीच एनसीपी चीफ शरद पवार का भी उत्साह देखने लायक था. चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखने के लिए वह सीधे मुंबई के नेहरू तारामंडल पहुंच गए. इस दौरान उनकी पत्नी भी मौजूद थीं. वहीं, उन्होंने लाइव लैंडिंग देखी.

Onion Price: नासिक जिले की मंडियों में कल से फिर शुरू होगी प्याज की नीलामी, व्यापारियों ने वापस लिया आंदोलन

भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ.  इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश तथा चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करने वाले चार देशों में शामिल हो गया है.  इसरो के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन ‘‘चंद्रयान-3’’ के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने बुधवार शाम चंद्रमा की सतह को चूम कर अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता की एक नयी इबारत रची. वैज्ञानिकों के अनुसार इस अभियान के अंतिम चरण में सारी प्रक्रियाएं पूर्व निर्धारित योजनाओं के अनुरूप ठीक से चली. यह एक ऐसी सफलता है जिसे न केवल इसरो के शीर्ष वैज्ञानिक बल्कि भारत का हर आम और खास आदमी टीवी की स्क्रीन पर टकटकी बांधे देख रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget