एक्सप्लोरर

Onion Price: नासिक जिले की मंडियों में कल से फिर शुरू होगी प्याज की नीलामी, व्यापारियों ने वापस लिया आंदोलन

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नासिक में थोक बाजारों से अब प्याज का टांसपोर्टेशन हो पाएगा क्योंकि अब आंदोलनकारियों ने प्याज की नीलामी पर लगी रोक गुरुवार से हटाने का फैसला किया है.

Nashik News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) जिले में निर्यात शुल्क का विरोध कर रहे व्यापारियों ने आंदोलन वापस लेने का फैसला किया है. केंद्रीय मंत्री डॉ. भारती पवार (Bharti Pawar) के साथ व्यापारियों-निर्यातकों और किसानों के प्रतिनिधियों की बैठक में फैसला किया गया है. बता दें कि आंदोलन के तहत सभी एपीएमसी में तीन दिनों से प्याज (Onion) की नीलामी पर रोक लगा दी गई थी. अब गुरुवार से नीलामी फिर से शुरू की जाएगी.  

इस बैठक के बाद  भारती पवार ने जानकारी दी कि नासिक में व्यापारियों के एक प्रतिनिधि ने बताया कि वे एग्रिकल्चर प्रोडक्ट मार्केट कमिटी (एपीएमसी) में प्याज की नीलामी बंद करने के फैसले को वे वापस ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि जहां 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क की बात है हम केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने और सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध करेंगे. निर्यात शुल्क बढ़ाने के कारण नासिक के अधिकांश एपीएमसी में प्याज की नीलामी रोक दी गई थी. इसमें लासालगांव एपीएमसी भी शामिल था जो कि एशिया में प्याज का सबसे बड़ा थोक बाजार है.

शुल्क लगाते समय व्यापारियों के बारे में सोच सरकार- देवरे
 बैठक में नासिक जिला प्याज व्यापारी संघ के अध्यक्ष खंडू देवरे ने कहा, हमारी उचित मांग है कि केंद्र सरकार को प्याज पर कोई भी शुल्क लगाते समय व्यापारियों के बारे में सोचना चाहिए. व्यापारी किसानों के लिए बाधाएं पैदा नहीं करते. डॉ. पवार ने व्यापारियों की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है. देवरे ने साथ ही कहा कि हम अपना आंदोलन वापस ले रहे हैं और कल यानी गुरुवार से नासिक जिले में एपीएमसी में प्याज की नीलामी शुरू कर रहे हैं. 

पीयूष गोयल ने व्यापारियों को किया आश्वस्त
उधर, उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को व्यापारियों के प्रदर्शन पर कहा था कि विपक्षी दल निर्यात शुल्क की गलत तस्वीर पेश कर रहे हैं और उन्होंने किसानों से चिंता न करने की अपील की क्योंकि केंद्र ने बफर स्टॉक के लिए 2,410 रुपये प्रति क्विंटल प्याज खरीदना फिर से शुरू कर दिया है. 

शरद पवार की पार्टी का प्रदर्शन
उधर, शरद पवार गुट की एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने नासिक-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिंदे टोल प्लाजा के पास 'रास्ता रोको' आंदोलन किया. आंदोलनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और प्याज को सड़क पर फेंक दिया. उन्होंने प्याज की एमएसपी 4,000 रुपये करने की मांग की है.

ये भी पढ़ेंMaharashtra: केंद्रीय मंत्री का बड़ा दावा- ‘अगर औरंगाबाद से AIMIM सांसद इम्तियाज जलील फिर चुनाव लड़े तो BJP…’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget