एक्सप्लोरर

BMC समेत स्थानीय निकायों के कब होंगे चुनाव? चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया बड़ा अपडेट

BMC Election 2025: सुप्रीम कोर्ट में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर जनवरी के पहले सप्ताह में सुनवाई होनी है. इसके बाद बीएमसी चुनाव की तारीख को लेकर बड़ा फैसला आएगा.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने बताया कि स्थानीय निकाय के चुनाव मार्च-अप्रैल 2025 में कराए जाएंगे अगर सुप्रीम कोर्ट जनवरी के पहले सप्ताह में ओबीसी आरक्षण को लेकर अपना निर्णय देता है. उन्होंने बताया कि ओबीसी आरक्षण का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में जनवरी के पहले सप्ताह में लिस्टेड है. बीएमसी का चुनाव 2022 से लंबित है. 

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखऱ बावनकुले ने कहा, ''राज्य चुनाव आयोग चुनाव कराएगा और राज्य सरकार पूरा सहयोग देगी." बीएमसी समेत अन्य स्थानीय निकायों की कार्य अवधि 2022 में समाप्त हो गई है. दिसंबर 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया था कि स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए आरक्षण की अनुमति तब तक नहीं दी जाएगी जब तक कि सरकार शीर्ष अदालत के 2010 के आदेश में निर्धारित ट्रिपल टेस्ट को पूरा नहीं करती.

ट्रिपल टेस्ट की क्यों पड़ती है जरूरत?

कोर्ट ने साथ ही कहा था कि जब तक ट्रिपल टेस्ट का मानक पूरा नहीं होता, ओबीसी सीट को जनरल कैटिगरी सीट में फिर से नोटिफाई किया जाएगा. सभी स्थानीय निकायों से ओबीसी के पिछड़ेपन का डेटा जुटाने के लिए एक कमिशन गठित करने को लेकर सरकार को ट्रिपल टेस्ट कराने की जरूरत होती है.इसमें यह भी सुनिश्चित करना होता है कि किसी भी आरक्षित सीट पर आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से ऊपर ना हो.

वक्फ बिल को लेकर यह बोले बावनकुले

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने कहा कि ऐसी कई शिकायतें मिल रही हैं कि महाराष्ट्र में वक्फ बोर्ड प्राइवेट चैरिटेबल ट्रस्ट और शिक्षण संस्थानों को जबरन अपने कब्जे में ले रही है. एकबार वक्फ संशोधन विधेयक पारित हो जाएगा तो महाराष्ट्र में यह लागू हो जाएगा. अगर किसी तरह की गड़बड़ी हुई है तो उसे सुधारा जाएगा. 

चंद्रशेखर बावनकुल ने कहा कि सर्वे ऑफ विलेजेज आबादी एंड मैपिंग विद इम्प्रोवाइज टेक्नोलॉजी इन विलेज एरियाज (SVAMITVA) के अंतर्गत 2021 में गांवों का सर्वे शुरू किया गया था ताकि किसानों को अपनी जमीन पर मालिकाना हक के लिए ई-प्रॉपर्टी कार्ड मिल सके. 30,515 में से 15,327 गांवों का ई-प्रॉपर्टी कार्ड तैयार है और जल्द इसका वितरण किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- CM देवेंद्र फडणवीस का कांग्रेस पर तंज, 'उमर अब्दुल्ला और ममता बनर्जी ने कह दिया है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget