एक्सप्लोरर

CM देवेंद्र फडणवीस का कांग्रेस पर तंज, 'उमर अब्दुल्ला और ममता बनर्जी ने कह दिया है कि...'

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो को एडिट करने के मामले में पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने ईवीएम के मुद्दे पर एकबार फिर कांग्रेस को घेरा. फडणवीस ने कहा कि ''सोए हुए को जगाया जा सकता है लेकिन सोने का नाटक करने वालों को जगाया नहीं जा सकता. कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से जानती है कि ईवीएम टैम्पर प्रूफ है. आज तक कितने ईवीएम टैम्पर करके दिखाए. चुनाव आयोग ने कहा लेकिन कांग्रेस कुछ नहीं कर पाई और ना ही कोई व्यक्ति कुछ कर पाया. कांग्रेस की नीति रही है कि चुनाव हारते हैं तो ईवीएम की बात करते हैं जीतते हैं तो लोकतंत्र जीता कहते हैं.''

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम फडणवीस ने आगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और टीएमसी नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए कहा, ''अब कांग्रेस को जवाब देने के लिए मेरी जरूरत नहीं है. उमर अब्दुल्ला और ममता बनर्जी ने कह दिया है कि कांग्रेस ईवीएम को गाली देना बंद करे. मेरा मानना है कि कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए जिस प्रकार से लगातार उन्होंने भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया उनको चुनकर नहीं आने दिया, उनको हर बार अपमानित किया.''

'अंबेडकर के स्मारक के लिए कांग्रेस ने नहीं दी जमीन'

अंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए सीएम ने कहा, ''उनके महापरिनिर्वाण के बाद स्मारक बनाने के लिए सुई के बराबर जगह नहीं दी. कई लोगों को भारत रत्न दिया लेकिन जो भारत के रत्न थे उनको भारत रत्न कांग्रेस ने नहीं दिया. अंबेडकर की जहां-जहां मूर्तियां थीं ऐसी कोई जगह मूर्ति स्थल विकसित नहीं की. ये सब बीजेपी ने किया. कांग्रेस पार्टी को हमेशा डर होता है कि नेहरू-गांधी परिवार से बड़ा कोई ना बने इसलिए उन्होंने अंबेडकर को नीचा दिखाया.''

अमित शाह के वीडियो मामले में माफी मांगे कांग्रेस- सीएम फडणवीस

महाराष्ट्र के सीएम ने आगे अमित शाह के वीडियो के मुद्दे पर भी कांग्रेस को फटकार लगाई और कहा, ''इस बात के लिए भी कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए कि इतनी बड़ी नेशनल पार्टी है किसी व्यक्ति का वीडियो काटकर एडिट करके चलवाती है. संसद का समय गंवाती है और साथ-साथ देश में भी लोगों को बरगलाने का काम करती है. जो उन्होंने अमित शाह जी के साथ किया. यह राजनीति का ओछापन है. क्योंकि बीजेपी, अमित शाह, पीएम मोदी अंबेडकर का अपमान सपने में भी नहीं कर सकते. कांग्रेस की जमीन खिंसक चुकी है उसे वापस पाने का प्रयास कर रही है.''

ये भी पढ़ें- BMC Election: महायुति की जीत के बाद आसान नहीं उद्धव ठाकरे की राह, इस प्लान पर काम करेगी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र में बारिश का कहर! पुणे में भूस्खलन, नासिक में बादल फटने की चेतावनी, नौसेना हाई अलर्ट
महाराष्ट्र में बारिश का कहर! पुणे में भूस्खलन, नासिक में बादल फटने की चेतावनी, नौसेना हाई अलर्ट
महाराष्ट्र में भारी बारिश और तेज हवाओं का कहर, विधानसभा की कार्यवाही की गई स्थगित
महाराष्ट्र में भारी बारिश और तेज हवाओं का कहर, विधानसभा की कार्यवाही की गई स्थगित

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget